Home

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का VIP रोड अब राजीव गांधी मार्ग के नाम से जाना जाएगा….

रायपुर नगर निगम की बैठक में और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

▪️अनूप शर्मा▪️

( बस्तर बन्धु )

रायपुर। राजधानी रायपुर का वीआईपी रोड (माना एयरपोर्ट रोड) अब राजीव गांधी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। महापौर एजाज़ ढेबर की अध्यक्षता में आज हुई मेयर इन कौंसिल की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी एवं मेयर इन कौंसिल के सदस्यों के अलावा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

एमआईसी की बैठक में एमआईसी सदस्य सहदेव व्यवहार एवं पार्षद श्रीमती संध्या नानू ठाकुर द्वारा लिखित प्रस्ताव आया था कि वीआईपी रोड का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर हो। इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। मेयर इन कौंसिल की बैठक में निर्णय हुआ कि रायपुर नगर निगम सीमा में नल के करीब एक लाख अवैध कनेक्शन जो हैं प्रति अवैध एक नल के पीछे 100 रूपये अर्थ दंड लेकर उन्हें वैध किया जाएगा। नगर निगम की 98 दुकानें 18 बार टेंडर करने के बाद भी बिक नहीं पाई हैं। इन दुकानों को किराये पर देने का निर्णय लिया गया। रायपुर में बहुत से खाली पड़े प्लाटों से जो टैक्स वसूला जा रहा था उसकी राशि घटाई गई है। बैठक में एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, श्री कुमार मेनन, समीर अख्तर, सतनाम सिंह पनाग, अजीत कुकरेजा, सुन्दरलाल जोगी, सहदेव व्यवहार, आकाश तिवारी, रितेष त्रिपाठी, सुरेष चन्नावार, जितेन्द्र अग्रवाल, अपर आयुक्त व्दय अभिषेक अग्रवाल एवं अरविंद शर्मा तथा निगम सचिव विनोद पाण्डेय उपस्थित थे।

ये निर्णय भी हुए-

निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, शाॅपिंग माॅल पर बढ़ेगा यूजर चार्ज

आवासीय क्षेत्र में 360 रू. प्रति वर्ष यूजर चार्ज 500 वर्गफीट तक लगता है, इसे 60 रू. कम कर 300 रू. प्रति वर्ष लिया जाएगा। 501 से 1000 वर्गफीट के आवासीय क्षेत्र में लगाये जा रहे 480 रू. प्रतिवर्ष यूजर चार्ज में 80 रू. घटाकर 400 रू. प्रति वर्ष यूजर चार्ज लिया जाएगा। 1000 से 2400 वर्गफीट के बीच लिये जा रहे 840 रू. प्रतिवर्ष यूजर चार्ज में 90 रू. यूजर चार्ज कम कर 750 रू. प्रति वर्ष यूजर चार्ज लिया जाएगा।

गोल बाजार के 6 व्यापारियों

को मालिकाना हक

एमआईसी की बैठक के बाद महापौर एजाज ढेबर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गोल बाजार में मालिकाना हक देने की कार्यवाही अब गति पकड़ रही है। अब तक गोलबाजार के 6 व्यावसायी सुफी निजाम, सुफी आजम अहमद, विजय कुमार खेमानी, दिशा नेभानी/निखिल नेभानी, दीपक कुमार फतनानी, प्रवीण ठक्कर उर्फ रेलिया ने मालिकाना हक योजना के अंतर्गत अपने अपने दुकान की रजिस्ट्री करवा ली है ।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button