बस्तर के प्रवेश द्वार कांकेर जिला मुख्यालय में बिखरा फैशन का जलवा,,,,,,,
वंदे मातरम स्थल में हुआ फैशन शो का भव्य आयोजन,,,,,,,

बस्तर के प्रवेश द्वार कांकेर में बिखरा फैशन का जलवा,,,,,,,,,
(बस्तर बन्धु)

कांकेर। बस्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कांकेर शहर में बीते 28 मार्च 2026 को ‘आइकॉनिक ऑफ बस्तर 2026’ फैशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बी.बी. फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं फाउंडर मिसेस क्षमा बंजारे और ए.एस. फाउंडेशन की श्रीमती अर्पिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस फैशन शो ने कला और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
दिग्गज अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत उपस्थित रहीं, उनके साथ श्री अरुण कौशिक (अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका परिषद कांकेर), श्रीमती विजयालक्ष्मी कौशिक (जिला महामंत्री), अनूप शर्मा (अध्यक्ष, चैम्बर ऑफ कॉमर्स कांकेर), श्रीमती रीना लारिया अध्यक्ष, सखी संगिनी ग्रुप) एवं ज्योत्सना गुप्ता, हर्षा कोठारी, कनकलता जोशी एवं अन्य सखी संगिनी ग्रुप के सदस्य सदस्य, श्रीमती कोमल मनोज सोनी (अलंकार ज्वेलर्स),नीरज खटवानी, (उप कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा कांकेर) खेमनारायण जी, चंद्र कुमार जैन, अब्दुल खान जैसे गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
विविध राउंड्स में दिखा टैलेंट
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, ओडिशा और देश के अन्य राज्यों से आए 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को मिस्टर, मिस, मिसेस, किड्स और टीन श्रेणियों में बांटा गया था। इस कार्यक्रम निर्णायक के रूप में 10 से अधिक जूरी सदस्यों को जिम्मेदारी सौपी गयी l प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी लुक, इंडियन ब्राइडल और टैलेंट राउंड जैसे विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया l
ये रहे ‘आइकॉनिक ऑफ बस्तर 2026’ के विजेता:
प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं की घोषणा की गई, जो इस प्रकार हैं:
श्रेणी (Category) विजेता (Winner) रनर-अप (Runner Up)
किड्स (Kids) रियांशी सोडी (Winner) –
टीन (Teen) महक तिवारी (Winner) जिज्ञासा साहू (1st Runner Up)
मिस (Miss) प्रिया धीमन (Winner) डिंपल कश्यप (1st) / करिश्मा यादव (2nd)
मिस्टर (Mr.) कासिम खान (Winner) अमन प्रमाणिक (1st) / अभिमन्यु कुमार (2nd)
मिसेस (Mrs.) नेहा साहा (Winner) चंद्रप्रभा यादव (1st) / संगीता उप्पल (2nd)
विशेष खिताब गायत्री मानिकपुरी (Winner Diva of Bastar) वर्षा बंजारे (Pride Queen of Bastar)
संस्कृति और आधुनिकता का मेल
आयोजक क्षमा बंजारे और अर्पिता सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना था जहां वे अपनी कला और आत्मविश्वास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकें। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रियांशु सोनकर द्वारा ग्रूमिंग कराया गया था l मुख्य अतिथि श्रीमती शालिनी शर्मा ने आयोजक टीम और विजेताओं को बधाई देते हुए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि बस्तर की कला और संस्कृति को फैशन के माध्यम से जोड़ना एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, जूरी सदस्यों द्वारा सभी विजेताओं को विनिंग क्राउन, मोमेंटो, मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।*बस्तर के प्रवेश द्वार कांकेर में बिखरा फैशन का जलवा*

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, जूरी सदस्यों द्वारा सभी विजेताओं को विनिंग क्राउन, मोमेंटो, मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।