प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की बड़ी ताकत — विधायक आशाराम नेताम
जैसाकर्रा (चारामा) स्थित माँ दंतेश्वरी भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के समापन कार्यक्रम हुआ संपन्न,,,,,

प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की बड़ी ताकत — विधायक आशाराम नेताम
(बस्तर बन्धु)
कांकेर। जैसाकर्रा (चारामा) स्थित माँ दंतेश्वरी भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के समापन कार्यक्रम

में कांकेर विधायक आशाराम नेताम मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के संकल्प पर जोर दिया।
विधायक नेताम ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और सेवा भावना से ही क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
अपने उद्बोधन में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि इन्हीं विचारों के आधार पर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विधायक ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में विधायक आशाराम नेताम ने सभी कार्यकर्ताओं से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की बड़ी ताकत — विधायक आशाराम नेताम
कांकेर। जैसाकर्रा (चारामा) स्थित माँ दंतेश्वरी भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के समापन कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के संकल्प पर जोर दिया।
विधायक नेताम ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और सेवा भावना से ही क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
अपने उद्बोधन में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि इन्हीं विचारों के आधार पर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विधायक ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में विधायक आशाराम नेताम ने सभी कार्यकर्ताओं से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
