Home

विधायक आशाराम नेताम के पहल से कांकेर जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य सुविधाओं को मिल रही नई ताकत,,,,,

  1. विधायक आशाराम नेताम के पहल से कांकेर जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य सुविधाओं को मिल रही नई ताकत,,,,,

(बस्तर बन्धु)

कांकेर – जिला चिकित्सालय कांकेर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए उच्च क्षमता की विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। विशेष रूप से MRI, सीटी स्कैन एवं अन्य अत्याधुनिक मशीनों के संचालन के लिए अधिक पावर सप्लाई अनिवार्य थी।

पूर्व में अस्पताल में 11 केवी की विद्युत लाइन उपलब्ध थी, जो इन उच्च क्षमता वाले उपकरणों के लिए पर्याप्त नहीं थी। इस समस्या के समाधान के लिए अब विद्युत व्यवस्था को उन्नत करते हुए 33 केवी की नई लाइन स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही 500 केवी क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति और अधिक स्थिर एवं निर्बाध हो सकेगी।

इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते आज विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा। किन्तु यह कार्य शहर के भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कोमल देव जिला चिकित्सालय में यह उन्नयन हमारे कांकेर के विधायक माननीय आशाराम नेताम जी की पहल का परिणाम है। जिला अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त एवं आधुनिक बनाने के लिए वे लंबे समय से निरंतर प्रयासरत रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद MRI, सीटी स्कैन सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। इससे कांकेर जिले के नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।

उनका यह प्रयास आज सार्थक रूप ले रहा है, जिसके लिए समस्त कांकेर वासियों की ओर से उन्हें हार्दिक आभार एवं साधुवाद।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button