नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के विरोध में जेल से रिहाई के बाद जनजाति समाज के लोगों का समाज प्रमुखों द्वारा जोरदार स्वागत…..
बस्तर में भोजराज नाग की लोकप्रियता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की तरह...

(बस्तर बन्धु)
नारायणपुर – नारायणपुर जिले के अंतर्गत ग्राम एड़का में धर्मांतरण के विरोध में जेल से रिहाई के बाद जनजाति समाज के लोगो का जनजाति समाज प्रमुखों ग्राम पटेल गायता मांझी पुजारियों देवी देवताओं द्वारा मांदर दल आतिशबाजी के साथ किया गया भव्य स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भोजराज नाग द्वारा लगातार धर्मांतरण को लेकर आदिवासी भाइयों के बीच जागरूकता फैला रहें हैं इससे उनकी लोकप्रियता में भी बहुत वृद्धि हुई है क्यों की पढ़े लिखे आज के युवा आदिवासी अपना हित समझने लगे हैं वे यह भी समझ रहें हैं की किस तरह से पिछले 70 सालों से उन्हें उनके पुरखों को किस तरह से भ्रमित करके रखा गया था….समाज को तो तोड़ा जा ही रहा था साथ ही साथ उन्हें अपने मूल हिंदू धर्म से भी विमुख किया जा रहा था…. जिससे हमारे धर्म,समाज के साथ साथ हमारा राष्ट्र भी कमजोर हो रहा था लेकिन अब इन आदिवासी भाइयों को मानना हैं की अब किसी भी कीमत में हम किसी के भी बहकावे में नहीं आएंगे हमारे लिए धर्म,समाज और राष्ट्र सबसे पहले हैं…माना जाता हैं की बस्तर के आदिवासी भाई अब भोजराज नाग को छत्तीसगढ़ में हिंदुओं के मसीहा रहें स्व.दिलीप सिंह जूदेव के रूप में देखने लगे हैं क्यों की स्व.दिलीप सिंह जूदेव भी इसी तरह धर्मांतरण को लेकर मुखर होकर विरोध करते थे।




