शीतलापारा–आरईएस रोड पर बढ़ा खतरा, झाड़ियों और कबाड़ ग्रस्त वाहनों से राहगीर परेशान,,,,,
सड़क किनारे मलबा रखें जाने एवं कबाड़ ग्रस्त वाहनों को अवैध रूप से खड़ा किए जाने से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती हैं,,,,,,,, जिसे लेकर नगर वासियों में आक्रोश,,,,,

शीतलापारा–आरईएस रोड पर बढ़ा खतरा, झाड़ियों और कबाड़ ग्रस्त वाहनों से राहगीर परेशान,,,,,
(अनूप शर्मा)
कांकेर (बस्तर बन्धु) – कांकेर नगर की सबसे व्यस्ततम शीतलापारा–आरईएस रोड इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार बनी हुई है। यह मार्ग सीधे भानुप्रतापपुर–रायपुर (माकड़ी) मार्ग से जुड़ता है तथा आगे महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश जाने वाले प्रमुख मार्गों को भी जोड़ता है, जिसके कारण यहां दिनभर भारी वाहनों एवं आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है।
सड़क के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से राहगीरों में भय का वातावरण बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार झाड़ियों में जंगली जानवरों के छिपे होने की आशंका हमेशा बनी रहती है, जिससे विशेषकर सुबह और शाम के समय टहलने निकलने वाले लोगों को खतरा महसूस होता है। आम राहगीरों को भी कभी भी किसी अप्रिय घटना की आशंका सताती रहती है।
इसके अलावा सड़क किनारे मलबा रखें जाने एवं कबाड़ग्रस्त वाहनों को अवैध रूप से खड़ा कर दिया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और दुर्घटना की संभावना लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मौखिक रूप से जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया हैं l

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराई जाए तथा अवैध रूप से खड़े कबाड़ग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
