चंद्र की रात का आयोजन करेगा- पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महापंचायत,,,,, राजेश वासवानी



चंद्र की रात का आयोजन करेगा- पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महापंचायत,,,,,
(बस्तर बन्धु)
रायपुर- समाज का सबसे बड़ा त्यौहार भगवान झूलेलाल जी की जन्मोत्सव पर छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के द्वारा चंद्र की रात का आयोजन किया जाएगा जिसमें सिंध की झलकियां दिखाई ज़ाती हैं तथा सिंधी व्यंजन से भरपूर एवं भगवान झूलेलाल जी के सिंधी भजन के भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है यह कार्यक्रम प्रति वर्ष श्रींचंद सुंदरानी एवं उन के साथियो के द्वारा किया जाता है यह कार्यक्रम पिछले सात आठ वर्षो से लगातार किया जा रहा है जिसमें 15 हजार से 20000 हजार लोगों की उपस्थिति दर्ज होती है इस बार इसमें 20 हजार से 25000 हजार तक लोगो की आने की उम्मीद के हिसाब से तैयारी किया जायेगाl
पूज्य छत्तीसगढ़ पंचायत के के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अध्यक्षता में मीटिंग बुलाकर यह कार्यक्रम घोषित किया जाएगा दो दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के द्वारा एक सिंधी समाज का जर्नीस आफ सिंधी का कर्यक्रम मेडिकल कॉलेज अटल बिहारी वाजपेई हाल में किया गया था जिस मे 3000 से ज़्यदा लोगो ने उपस्थिति दर्ज कराई थी l
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत की आयोजक जल्द ही चंद्र की रात का स्थान और समय तय करके जानकारी देंगेl
उक्त जानकारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी द्वारा दी गई l
