गजेंद्र यादव तथा अनुपम जोफ़र को राज्य खेल अलंकरण,,,,,दोनों ने देश में काँकेर का नाम रोशन किया,,,,,,



गजेंद्र यादव तथा अनुपम जोफ़र को राज्य खेल अलंकरण,,,,
दोनों ने देश में काँकेर का नाम रोशन किया,,,,,,
◾बस्तर बन्धु◾
काँकेर- कांकेर शहर तथा ज़िले के लिए यह गौरव का विषय है कि 14 मार्च 2024 को काँकेर के दो सुप्रसिद्ध खिलाड़ी राज्य सरकार द्वारा ऑडिटोरियम रायपुर में मंच पर शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किए जाएंगे । इनमें से अंतरराष्ट्रीय 42 किलोमीटर मैराथन धावक गजेंद्र यादव को यह सम्मान मास्टर एथलेटिक्स हेतु मिल रहा है जबकि श्री अनुपम जोफ़र को यह सम्मान वेटरन एथलेटिक्स हेतु प्रदान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरण सम्मान समारोह विगत 4 वर्षों से नहीं हो रहे थे। जिन्हें अब प्रदान किया जा रहा है। कांकेर के गजेंद्र यादव तथा अनुपम जोफ़र को यह सम्मान सन् 2020-21 के लिए घोषित किया गया था, जिसे वास्तविक रूप से प्राप्त करने हेतु इन्हें लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। शहीद विनोद चौबे पुरस्कार सम्मान की घोषणा होने पर उपर्युक्त खिलाड़ियों के शिक्षक, प्रशिक्षक, शिष्य तथा मित्रमंडली द्वारा उन्हें बधाई संदेश प्रेषित करने का सिलसिला लगातार चल रहा है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की जा रही हैं।
