Home

स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण इसलिए खेल जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल,,,,,

भव्य रूप में मनाया जायेगा माता खल्लारी मेला,,,,,

स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण इसलिए खेल जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल,,,,,

भव्य रूप में मनाया जायेगा माता खल्लारी मेला,,,,,

◾बस्तर बन्धु ◾

_रायपुर_ 06 जनवरी
वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को बागबाहरा में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का समाज से गहरा नाता होता है। खेल शारीरिक के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। खेलों का राष्ट्र निर्माण में भी बहुत बड़ा योगदान होता है। खेलों के जरिए खिलाड़ी जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण सीखता है। पहले के समय कहा जाता था की पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब यह भ्रांति टूट चुकी है। आज खिलाड़ी अपने हुनर से देश का नाम रौशन कर रहे है। खेलों के जरिए समाज मे सम्मान के साथ ही रोजगार पा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों में एक अलग ही स्थान हासिल किया है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेमों तक में भारत ने अपना झंडा गाड़ा है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का काम किया है उसके लिए उचित प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काफी काम किया गया। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा हुई। लेकिन अब फिर से छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की हर संभव कोशिश होगी। उसके लिए जरूरी प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने माता खल्लारी मेला को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की।
प्रतियोगिता का आयोजन मेघ खेल एवं नवयुवक मंडल ने किया था। जिसमे देश भर से महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में सांसद श्री चुन्नी लाल साहू विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक श्रीमती अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, मेघ खेल एवं युवा संगठन आयोजन समिति के संयोजक डेमन राज पनुरिया, अध्यक्ष भोजनाथ कल्लू देवांगन, सचिव देवेश साहू समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रायपुर
प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज सपरिवार कबीरधाम के भोरमदेव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button