कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने अमित बघेल के बयान की निंदा की,,,,,अमित बघेल का बयान हिन्दू सामाज को तोड़ने वाला- अनूप शर्मा

************************************
कांकेर- चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं भाजपा कांकेर शहर मंडल के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल द्वारा भगवान झूलेलाल जी एवं भगवान अग्रसेन जी महाराज के ख़िलाफ़ की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की हैं ,उन्होंने कहां की आज हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी सनातनी एक जुट होकर सामाजिक, राजनीतिक उत्थान की दिशा में कार्य कर रहें हैं लेकिन कुछ विघ्नसंतोषी लोगों को यह बात पच नहीं रहीं हैं इसलिए अमित बघेल जैसे लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए अमर्यादित बयानबाज़ी कर रहें हैं अमित बघेल का बयान बहुत ही आपत्तिजनक हैं,उनका बयान समाज को तोड़ने वाला हैं l भगवान झूलेलाल ज़ी जल के देवता वरुण देव के अवतार हैं इसी तरह भगवान अग्रसेन जी प्रभु श्रीराम जी के वंशज हैं और ये भगवान श्रीकृष्ण जी के समकालीन थे।*
*भगवान झूलेलाल जी और भगवान अग्रसेन जी केवल किसी वर्ग विशेष के ही नहीं ब्लकि दोनों ही सभी सनातनी हिन्दुओं के इष्ट देव हैं। दोनों की ही पूजा हिन्दू समाज के द्वारा की जाती है, यह बात और है कि महान हिंदू धर्म के समुदाय विशेष के लोग इन दोनों ही देवों को अपना आराध्य मानते हैं इसलिए इनकी विशेष आराधना इन समुदायों के द्वारा की जाती है ठीक उसी तरह जिस तरह माँ काली को सभी सनातनी हिन्दू पूजते हैं जबकि बंगाली समुदाय द्वारा माँ काली की विशेष आराधना की जाती है।*
*अनूप शर्मा ने कहा कि अमित बघेल की देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी घोर आपत्तिजनक है और समस्त हिन्दू समाज का अपमान है, इसके लिए अमित बघेल को तत्काल हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए l एवं उनके ऊपर तत्काल कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए l*
