खेलछत्तीसगढ़देशधर्म

बिजली विभाग की आँखमीचोली से कांकेरवासी त्रस्त….

नक्सली प्रभावित जिला होने के बाद भी कांकेर में बिजली विभाग कर रहा हैं कई दफा लाईट गुल.....

( बस्तर बन्धु )

कांकेर – रोज रोज लाईट वक्त बेवक्त गोल हो जाने के कारण कांकेरवासी परेशान हो गए हैं….बिजली विभाग वाले इस भीषण गर्मी में बिजली बंद करने की सूचना निकालकर कई बार शहर के अलग अलग मोहल्ले का लाईट मेंटेनेंस के नाम पर कई बार घंटो घंटो बंद कर चुके हैं इसके बाद भी अब कुछ दिनों से लगातार बिना सूचना के भी लाईट किसी भी समय बंद की जा रही हैं जिससे  शहरवासी परेशान हो चुके हैं…..एक समय था जब नक्सली प्रभावित जिला होने के कारण लाईट कभी बंद नही की जाती थी….अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान तात्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नक्सली प्रभावित जिलों की बिजली बंद नहीं करनें का स्पष्ट निर्देश था जबकि बड़े शहर वाले परेशान रहते थे लेकिन अब  उल्टा हो गया हैं….जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए….वैसे भी कांकेर शहरवासी बिजली बंद किए जाने को लेकर कई बार आंदोलन,प्रदर्शन कर चुके हैं यहां तक कि कई बार चक्काजाम भी किया जा चुका हैं….शायद नए आए विभागीय अधिकारीगण इस बात से अनिभिज्ञ हैं।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button