Home

कांकेर में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख संस्थापक रहें…. स्व.पंडित गोविंद प्रसाद शर्मा के नाती…..कांग्रेस के कद्दावर नेता दीपक कुमार शर्मा ने कांग्रेस पार्टी से दिया स्तीफा,,,,,,,

कांकेर में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख संस्थापक रहें स्व.पंडित गोविंद प्रसाद शर्मा के नाती….कांग्रेस के कद्दावर नेता दीपक कुमार शर्मा ने कांग्रेस पार्टी से दिया स्तिफा,,,,,,,

◾कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तथा प्रदेश महामंत्री के नाम सौंपा इस्तीफा पत्र

◾पत्र में विगत कुछ वर्षों से की जा रही उपेक्षा का किया जिक्र

◾इस्तीफे से कांकेर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

◾विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में नहीं रुक रहा इस्तीफे का सिलसिला

(

(बस्तर बन्धु)

कांकेर…कांकेर में अंग्रेजो के जमाने में जब लोग कांग्रेस पार्टी का नाम लेने से डरते थे उस समय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख संस्थापक सदस्य श्री पंडित गोविंद प्रसाद शर्मा जी जो की संस्थापक महामंत्री भी थे…. जिन्हें उस दौर में स्व.महात्मा गांधी जी, स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर कांग्रेस के आला नेता व्यक्तिगत रूप से जानते थे जिनके नाती कांकेर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता श्री दीपक शर्मा ने आज 37 साल पुरानी अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ी दी है….
दीपक शर्मा जो की पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक जाना पहचाना नाम है,वे कांग्रेस पार्टी के कई पदों पर रहे है वे ब्लाक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष,अविभाजित मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदि कई पदों पर रहे हैं,और जवाबदारी को बखूबी निभाया है,
वर्ष 2004 के नगर पालिका चुनाव में जब कांग्रेस पार्टी के 95%कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी के साथ थे उस वक्त भी दीपक शर्मा व उसका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी के साथ रहें व पिछले वर्ष संपन्न विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी के साथ थे ,परंतु विगत लगभग 15 वर्षो से घोर उपेक्षा झेल रहे थे,अतः बेहद दुखी मन से ,उम्र के अंतिम पड़ाव तक पार्टी में रहने की इच्छा थी,पर लगातार उपेक्षा व अपमान के कारण अब यह सहन करना संभव नहीं है,इसलिए भारी मन से हृदय की गहराई से अंतरंग पीड़ा सहते हुए यह त्याग पत्र दे रहा हु….
ऐसा लिख कर दीपक शर्मा ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री मलकीत सिंह गेंदू को अपना इस्तीफा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिया है….
लगातार कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस नेताओं का स्तीफा देना जारी हैं जो की कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता का विषय हैं……
चाटुकारों को महत्व निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं जिसे को कांग्रेस पार्टी ने पिछले चुनाव में देख ही लिया हैं लेकिन उसके बाद भी सबक लेने को तैयार नहीं हैं……भाजपा 15 वर्षो तक प्रदेश में सरकार में थी लेकिन कांग्रेस को 5 वर्ष में ही प्रदेश की जनता ने विदा कर दिया इसका चिंतन करना चाहिए….।।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button