Home

छत्तीसगढ़ चेंबर एवं कैट सीजी चेप्टर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “चेंबर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट” के चौथे नॉकआउट राउंड में कनफेडरेशन का फार्मा डीलर्स एसोसिएशन पहुंची क्वार्टर फ़ाइनल में चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी जी के अध्यक्षता में खेला गया क्रिकेट मैच,,,,,,,,

छत्तीसगढ़ चेंबर एवं कैट सीजी चेप्टर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “चेंबर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट” के चौथे नॉकआउट राउंड में कनफेडरेशन का फार्मा डीलर्स एसोसिएशन पहुंची क्वार्टर फ़ाइनल में
चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी जी के अध्यक्षता में खेला गया क्रिकेट मैच

◾अनूप शर्मा◾

◾अनूप शर्मा ◾

रायपुर (बस्तर बन्धु)- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कैट सी.जी.चेप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र दोशी, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि चेंबर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन कनफेडरेशन का फरमा डीलर्स एसोसिएशन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी की अध्यक्षता में मैच खेला गया तथा प्लेयर ऑफ़ द मैच बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट बेटर परवानी जी के हाथों पुरस्कृत हुए।

नॉकआउट राउंड के चौथे दिन के पहले मैच में डूमर तराई व्यापारी कल्याण महासंघ–2 का मुकाबला छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एंड कैफे वेलफेयर एसोसिएशन से हुआ जिसमें डूमर तराई व्यापारी संघ ने 47 रनों से जीत दर्ज की। डुमरतराई व्यापारी संघ के सनी डेंगवानी ने 53 रन की पारी खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच एवं बेस्ट बेटर का खिताब अपने नाम किया वही सागर मंधानी 2 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने।

नॉकआउट राउंड के दूसरे मैच में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने 10 ओवर में 69 रनों का लक्ष्य दिया जिसे कनफेडरेशन का फरमा डीलर्स एसोसिएशन ने केवल 5.1 ओवर में ही 73 रन बनाकर जीत हासिल की। कनफेडरेशन का फरमा डीलर्स एसोसिएशन के श्रवण साहू ने एक मेडन ओवर डालते हुए दो ओवर में चार रन देकर दो विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर बने। वही रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के करन मन्धान बेस्ट बेटर रहे।

नॉकआउट राउंड के तीसरे चरण ‘‘प्री क्वार्टर फाइनल‘‘ विजेता टीमों के बीच मैच खेला गया जिसमें डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ 10 ओवर में 97 रन बनाकर सिमट गई जिसे कंफर्मेशन आफ फार्मा डीलर्स एसोसिएशन ने 6. 4 ओवर में ही छह विकेट खोकर हासिल कर लिया और 98 रन बनाकर विजित रही। इसके साथ ही कनफेडरेशन ऑफ फार्मा डीलर एसोसिएशन का प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो गई।

इस अवसर पर क्रिकेट मैच की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष श्री अमर परवानी जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एंड कैफे वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष मिकी दत्ता, डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ अध्यक्ष राम मंधान, कनफेडरेशन का फरमा डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र हरचंदानी, रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक गर्ग, थे तोक पंडरी कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष पाल सिंह छाबड़ा, रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, एमजी रोड व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय जादवानी, गोल बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश साहू एवं छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट चेंबर अध्यक्ष अमरीक सिंह महामंत्री राकेश अग्रवाल तथा श्रवण कुमार विश्नोई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button