Home

कांकेर शहर की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कांकेर जिला इकाई द्वारा कलेक्टर, एस.पी. एवं एस.डी.एम. को सौंपा गया ज्ञापन जिसे लेकर शहर में हो रही हैं जमकर प्रशंसा…..

कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण किए जाने का दिया आश्वासन.....

 

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कांकेर जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल के साथ कांकेर शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं एसडीएम मनीष साहू को सौंपा ज्ञापन….

◼️ चेंबर द्वारा कांकेर शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सौंपे गए ज्ञापन को लेकर शहर में हो रही है जमकर प्रशंसा….

( बस्तर बन्धु )

कांकेर – छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कांकेर जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल के साथ कांकेर नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला,पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं एसडीएम मनीष साहू से भेंटकर ज्ञापन सौंपा…..

◾ ज्ञापन में शामिल प्रमुख समस्याएं…..

1)अस्त व्यस्त कांकेर शहर में हो रहे नाली निर्माण,जर्जर सड़क उड़ती हुई धूल åù
2)इधर उधर पड़े हुए कटे पेड़,सड़क में जगह जगह असंख्य गड्ढे।
3)बिना सूचना के समय, बेसमय बिजली कटौती,(कांकेर की लाइट बंद कर दी जाती है)
4)चारामा घाट के ऊपर टोल टैक्स वाले हमेशा दोनो तरफ के सभी गेट को बंद कर देते है,स्टापर लगा देते है, दोनो तरफ केवल एक गेट ही खोल कर रखते है जिसके कारण शासन के फास्ट ट्रैक के औचित्य पर ही प्रश्न खड़ा हो जाता है ,जिसका उद्देश्य समय बचाना था,हमेशा लंबी लाइन लग जाती है,जबकि नियमानुसार उन्हे हमेशा दोनो तरफ के सभी गेट चालू रखना चाहिए।
5)चारामा पहाड़ी को काट कर बनाए गए सड़क को ठीक करना या पहाड़ को और अधिक काट कर चौड़ा करना।
6)कांकेर चेंबर के सदस्य अरूण कौशिक एव रामदेव चौधरी के साथ विगत दिनों हुए ऑनलाइन ठगी की राशि वापस दिलाने संबंधी।
7)नंदनमारा पुल नही बनने के
कारण बार बार रपटा का टूटना जिसके कारण देवरी रोड,सरोना रोड,सरंगपाल रोड सब खराब हो गए हैं।

कलेक्टर मैडम ने शीघ्र ही सभी समस्याओं को दूर करनें का आश्वासन दिया…..व्यापारियों के साथ किए गए ऑन लाईन ठगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अपने संबंधित कर्मचारी को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दीपक शर्मा,महामंत्री प्रदीप जायसवाल, प्रदेश सलाहकार हाजी वल्ली मोहम्मद,उपाध्यक्ष महिपाल मेहरा, प्रदेश मंत्री अनूप शर्मा, कांकेर चेम्बर महामंत्री गफ्फार मेमन, कैट अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,कांकेर जिला इकाई उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शरीफ भाई,रामदेव चौधरी आदि शामिल थे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button