Home

योगेश तिवारी व समर्थको ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन,,,,,,मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर कर रहा है,,,,,,,,योगेश तिवारी,,,,,

मुख्यमंत्री नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर कर रहा है: योगेश तिवारी 

योगेश तिवारी व समर्थको ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल,,,,,

राजधानी रायपुर स्थित मां काली मंदिर में मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना को लेकर हुआ हवन पूजन,,,,,,

◾बस्तर बन्धु◾

बेमेतरा- मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू संगठन योगेश तिवारी ने रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य रूप से किसान नेता व उनके समर्थको ने रायपुर में मेकाहारा हॉस्पिटल में मरीजों को फल का वितरण किया। वही आकाशवाणी स्थित मां काली मंदिर में मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना को लेकर हवन पूजन हुआ। हवन पूजन के पश्चात भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही बेरला के नेवनारा चंडी मंदिर में योगेश तिवारी के समर्थकों ने हवन पूजन किया। शाम करीब 7 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां काली मंदिर के आयोजन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योगेश तिवारी व उनके समर्थकों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। माता का आशीर्वाद लेने के साथ प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर किसान नेता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने श्री साय के सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर कर रहा है। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिलना शुरू हो गया है। जिसमें मुख्य रूप से महतारी वंदन योजना जिसमें महिलाओं को साल में 12 हजार रुपए मिलेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख हितग्राहियों के आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है । इससे गरीब परिवारोंं के पक्केेेेेे मकान का सपना पूरा होगा।

सैकड़ो कार्यकर्ता के बीच में सीएम ने मनाया जन्मदिन

सौरभ मिश्रा, रवि गड़पाले, पीयूष शर्मा पहलाद रजक पुयांश श्रीवास्तव शिवम दीवान रीजुल पाण्डेय साहिल राजपूत आकाश शर्मा वासु साहू प्रहलाद रजक मनीष तिवारी बाबा शुक्ला राजेश मारकंडे अखिलेश मारकंडे दीपक मोटवानी योगेश वर्मा पप्पू आर कोमल देवांगन कमलेश वर्मा नीलेश वर्मा धनंजय लालू शर्मा हर्ष यादव मोहन ध्रुवप्रशांत शर्मा, नीलकंठ पटेल, मनोज पटेल, महेश्वर पटेल, बलराम पटेल, अनिल यादव, इंदल वर्मा, शशांक शुक्ला वैभव यादव, तिलक सिन्हा, मोनू तिवारी, दीपकफूल पगारे, मनोज सिन्हा , यशवंत टंडन आदि उपस्थित थे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button