Home

काँकेर लोकसभा हेतु भाजपा ने उतारा “बस्तर का जादू”,,,,,,,,,,लोकप्रिय बैगा गुनिया भोजराज नाग को,,,,,,,,भाजपा द्वारा भोजराज नाग को कांकेर लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्रवासियों में हर्ष,,,,,,,,

पुराने बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का आतिशबाजी करके एवं मिठाइयां बांटकर स्वागत किया,,,कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते अबकी बार 400 पार,,,,,,,

काँकेर लोकसभा हेतु भाजपा ने उतारा “बस्तर का जादू”,,,,,लोकप्रिय बैगा गुनिया भोजराज नाग को,,,,,,

भाजपा द्वारा भोजराज नाग को कांकेर लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्रवासियों में हर्ष,,,,,,,,

पुराने बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का आतिशबाजी करके एवं मिठाइयां बांटकर स्वागत किया,,,कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते अबकी बार 400 पार,,,,,,,

◾अनूप शर्मा◾

कांकेर (बस्तर बन्धु) – 2 मार्च को संध्याकाल भारतीय जनता पार्टी हाई कमान दिल्ली की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव हेतु अपनी प्रथम प्रत्याशी सूची जारी कर दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से समस्त 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं । इनमें रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल तथा काँकेर लोकसभा हेतु लोकप्रिय बैगा-गुनिया तथा पूर्व विधायक भोजराज नाग का नाम घोषित किया जाना आम जनता के लिए आश्चर्यजनक एवं चौंकाने वाला है। कारण यह कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं और इस बार भी जीत कर मंत्री पद पर भी विराजमान हो चुके हैं ।उन्होंने लोकसभा चुनाव हेतु शायद ही कभी दिलचस्पी दिखाई हो। इसी तरह काँकेर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद मोहन मंडावी जी को दोबारा इसी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाएगा, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं था ,किंतु अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग का नाम घोषित हो चुका है। श्री भोजराज नाग भी अपने क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय माने जाते हैं और बैगा गुनिया होने के कारण आदिवासी समाज के रीति रिवाजों एवं परंपराओं के विशेषज्ञ माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव हेतु इस बार उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया था । उनके स्थान पर भाजपा ने पूर्व मंत्री विक्रम देव उसेंडी को टिकट दिया था, जो वर्तमान विधायक हैं ,शायद इसीलिए भोजराज जी को लोकसभा चुनाव में उतारा जा रहा है। काँकेर से लोकसभा प्रत्याशी का बदला जाना, इस विषय पर वर्तमान सांसद -रामायणी कहे जाने वाले- मोहन मंडावी जी की कोई प्रतिक्रिया अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है,,,,

कुछ माह पूर्व नारायणपुर जिले के अंतर्गत ग्राम एड़का में धर्मांतरण के विरोध में लड़ाई लड़ने के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भोजराज नाग को जेल जाना पड़ा था,,,,,,जेल से रिहाई के बाद बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग,जनजाति समाज प्रमुखों ग्राम पटेल गायता,मांझी,पुजारियों देवी, देवताओं मांदर दल द्वारा आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया था,,,,,,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भोजराज नाग द्वारा लगातार धर्मांतरण को लेकर आदिवासी भाइयों के बीच जागरूकता फैला रहें थे जिससे उनकी लोकप्रियता में भी अपार वृद्धि हुई है,,,,,,उक्त कारणों को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें कांकेर लोकसभा का अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया हैं,,,,,क्षेत्र के पढ़े लिखे युवा आदिवासी अब अपना हित समझने लगे हैं वे यह भी समझ रहें हैं की किस तरह से षड्यंत्र के तहत पिछले 70 सालों से उन्हें उनके पुरखों को किस तरह से भ्रमित करके रखा गया था….समाज को तो,,,,तोड़ा जा ही रहा था,,,,,,साथ ही साथ उन्हें अपने मूल हिंदू धर्म से भी विमुख किया जा रहा था,,,,,, जिससे हमारे धर्म,समाज के साथ साथ हमारा राष्ट्र भी कमजोर हो रहा था लेकिन अब इन आदिवासी भाइयों को मानना हैं की अब किसी भी कीमत में हम किसी के भी बहकावे में नहीं आएंगे हमारे लिए धर्म,समाज और राष्ट्र सबसे पहले है,,,,,,भोजराज नाग जी द्वारा मुखर होकर धर्मान्तरण के खिलाफ लड़ी जा रहीं हैं लड़ाई जिसके कारण आदिवासी भाई अब भोजराज नाग को छत्तीसगढ़ में हिंदुओं के मसीहा रहें,स्व.दिलीप सिंह जूदेव के रूप में देखने लगे हैं क्यों की स्व.दिलीप सिंह जूदेव भी इसी तरह धर्मांतरण को लेकर मुखर होकर विरोध करते रहें हैं,,,,,भाजपा का मानना हैं की उन्हें छत्तीसगढ़ में भोजराज भोजराज नाग के रूप में धर्मान्तरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला दूसरा जुदेव मिल गया हैं,,,,,कांकेर लोकसभा से भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने अपनी मंशा स्पष्ट रूप से जाहिर कर दी हैं,,,,,,यह भी माना जा रहा हैं की प्रदेश के आदिवासी वनांचल में मिशनरियों द्वारा आदिवासियों को प्रलोभन देकर बड़ी संख्या में धर्मांतरण किए जाने के खिलाफ लड़ी जा रही उनकी लड़ाई तथा प्रदेश में डी लिस्टिंग के खिलाफ सफल रैली आयोजित करनें के कारण भोजराज नाग संघ की पहली पसंद थे।

◾भोजराज नाग जी का संक्षिप्त जीवन परिचय◾

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग जी का छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र अंतागढ़ परगना में जन्म हुआ ग्राम _हिमोड़ा तहसील थाना _अंतागढ़ के आप मूल निवासी हैं,,,,,आपकी माता श्रीमती नूतन बाई नाग पूर्व में भाजपा अंतागढ़ मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रही आपकी प्रारंभिक शिक्षा एवं उच्चतर शिक्षा अंतागढ़ तहसील में ही संपन्न हुई छात्र जीवन से ही राष्ट्र भक्ति सेवा का भाव होने से संघ और संघ कार्य के लिए आगे बढ़ते गए और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित होकर स्वयं सेवक बने ।

उन्होंने सन 1992 से 1997 तक आप सरपंच के रूप में कार्य किए सन 2000 से 2005 तक जनपद अध्यक्ष रहें,,,,सन 2009 से 2014 तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में सामाजिक कार्य किए सन 2014 से 2018 तक अंतागढ़ विधानसभा के विधायक चुने गए,,,,,,पूर्व में भाजपा मंडल अंतागढ़ के मंडल अध्यक्ष का कार्यभार संभाले भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर के तीन बार जिला महामंत्री के रूप में पार्टी की सेवा किए विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक रहते हुए धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन शुरू किए आप 2006 से 2009 तक जनजाति सुरक्षा मंच संगठन मंत्री के रूप में कार्य का निर्वहन किए जनजाति सुरक्षा मंच केंद्रीय टोली के सदस्य भी हैं बस्तर क्षेत्र में आप देवी देवताओं के पुजारी एवं बैगा के रूप में प्रसिद्ध हैं बस्तर संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भ्रमण करते हुए आपने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपने राष्ट्र भक्ति का हर जनमानस के हृदय में अपना स्थान बनाने में सफल रहे ।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button