Home
पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा के पुण्यतिथि के अवसर पर स्कूल के छात्र,छात्राओं एवं शिक्षक,शिक्षिकाओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि….
शोकासभा आयोजित कर उनके जीवनी में प्रकाश डाला गया....





स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हाई स्कूल में उनके पुण्यतिथि के अवसर पर विष्णु महाराज जी को दी गई श्रद्धांजलि……
(बस्तर बन्धु)
कांकेर – आज हमारे कांकेर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहें स्व.पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांकेर गोविदपुर स्थित पं.विष्णु प्रसाद शर्मा हाई स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र,छात्राओं एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा स्व.शर्मा जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन कर शोक सभा आयोजित की गई….एवं उनके जीवनी में प्रकाश डाला गया तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
