Home

सुकमा कलेक्टर , एस. पी. कोण्टा शबरी नदी तट पहुंचकर जल स्तर तथा बाढ़ राहत केंद्र का किया निरीक्षण…..

पिछले वर्ष आए बाढ़ को देखते हुए सुकमा जिला प्रशासन अलर्ट....

सुकमा कलेक्टर और एसपी कोण्टा शबरी नदी तट पहुंचकर जल स्तर का लिया जायज़ा लेकर बाढ़ राहत केन्द्र का भी किया निरीक्षण…

पिछले वर्ष बाढ की चपेट में आया था कोण्टा नगर पंचायत का 10 वार्ड पूरी तरह बाढ़ में डूब चूका था बारिश को देखते हुए कलेक्टर और SP ने किया कोण्टा नगर का दौरा….

रोशन चौहान

(बस्तर बन्धु)

सुकमा – सुकमा जिले के कई नदी नाले उफान पर, आवाजाही बंद, प्रशासन अलर्ट जिले में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है जिसके कारण नदी- नालों का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश से मलगेर व फूल नदी उफान पर, आवाजाही बंद, प्रशासन अलर्ट जिले की मलगेर व फूल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। करीब एक दर्जन गांवो का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। वही शबरी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी का जायजा लेने के लिए कलेक्टर व एसपी कोण्टा पहुंचे। गोदावरी व शबरी का बढ़ा जलस्तर लगातार हो रही बारिश के कारण सीमावर्ती प्रदेश तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ गया है। बताया जाता है कि गोदावरी का जलस्तर आधी रात तक 35 फ़ीट हो जाएगा। साथ ही आंध्रप्रदेश में निर्माणाधीन पोलावरम बांध का जलस्तर 28.22 मीटर हो गया है। ऐसे में शबरी का जलस्तर बढ़ जाएगा और बेक वाटर से परेशानी बढ़ सकती है।

कलेक्टर व एसपी पहुंचे कोण्टा

कलेक्टर हरिस एस व एसपी किरण चव्हाण कोण्टा पहुंचे। वहां बाढ़ प्रभावित वार्डो का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ से निपटने की तैयारी व राहत शिविरों का जायजा लिया। ताकि बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर लोग परेशान ना हो। वहीं अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि खतरे की पहली घंटी बजते ही प्रभावित इलाकों में चेतावनी जारी करे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button