छत्तीसगढ़ राज हज कमेटी के तत्वाधान में मातृ एवं शिशु रोग विभाग द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय कांकेर में हज बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों का हुआ टीकाकरण,,,,
डॉक्टरों की मेडिकल टीम का पुरा सहयोग मिला जो बधाई के पात्र है।

छत्तीसगढ़ राज हज कमेटी के तत्वाधान में मातृ एवं शिशु रोग विभाग द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय कांकेर में हज बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों का हुआ टीकाकरण,,,,
◾बस्तर बन्धु◾
कांकेर – छत्तीसगढ़ राज हज कमेटी के तत्वाधान में मातृ एवं शिशु रोग विभाग शासकीय जिला चिकित्सालय कांकेर में सन् 2024 में राज्य से द्वितीय चरण में मुंबई एवं नागपुर इंबार्केशन पॉइंट से जाने वाले आज़मीने हज का टीकाकरण कराया गया। जिसमें हज यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी से भी अवगत कराया गया। शिविर में राज्य हज कमेटी के माध्यम से जिला बस्तर कोडागांव.नारायण पुर. धमतरी .कांकेर से जाने वाले 69 एवं प्राइवेट टूर से जाने वाले 15 हाजियों का टीकाकरण संपन्न हुआ।शिविर में मुख्य रूप से मोहम्मद असलम खान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी हाजी वली मोहम्मद जिला हज प्रभारी.वक्फ बोर्ड के जावेद अख्तर. अब्दुल रहीम. इकबाल अंसारी. हज कमेटी के राजि़क भाई एवं शिविर के संचालक डा.ओ.पी.शंखवार. डाक्टर सुनील सोनी. रोहित वर्मा.डाक्टर मनीष जैन.भुपेन्द्र साहु.एकता भरद्वाज. कुमारी नंदनी साहु.जे.मगेन्द्र मेडम उपस्थित रहे।
विशेष रूप से हाजी मोहम्मद इमरान एंव मोहम्मद जावेद शेखानी का विशेष सहयोग रहा। डॉक्टरों की मेडिकल टीम का पुरा सहयोग मिला जो बधाई के पात्र है।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हाजी वली मोहम्मद ने दी।





