Home

फुलोदेवी नेताम ने प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया स्तिफा….

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार फेरबदल का दौर चालू.....

▪️अनूप शर्मा ▪️
(बस्तर बन्धु)

रायपुर – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार कांग्रेस में फेरबदल का दौर जारी है। इसी बीच राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है।…आगे उनके पद पर किसकी एंट्री होगी, इस पर विचार जारी है..
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार कांग्रेस में फेरबदल का दौर जारी है। इसी बीच राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। इस्ताफा सौंपते हुए फूलो देवी नेताम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सभी महिलाओं की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतना सम्मान और प्यार दिया। जिनके सहयोग से ही मैं अपना कार्यकाल खत्म कर रही हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा को पत्र लिखकर सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा कि, मैं आपका धन्यवाद करती हूं…मुझे महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का मौका मिला। आपको बता दें, महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अगला उम्मीदवार कौन होगा, इस पर प्रदेश कांग्रेस संगठन विचार-विमर्श करेगी।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button