Home

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने नव नियुक्त कलेक्टर निलेश क्षीरसागर से पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत,,,,,

प्रतिनिधि मंडल ने रखी पखांजूर के व्यापारियों के साथ साथ कांकेर एवं भानुप्रतापुर के व्यापारियों की समस्याएं,,,,

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने नव नियुक्त कलेक्टर निलेश क्षीरसागर से पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत,,,,,

▪️प्रतिनिधि मंडल ने रखी पखांजूर के व्यापारियों के साथ साथ कांकेर एवं भानुप्रतापुर के व्यापारियों की समस्याएं,,,,

◾बस्तर बन्धु◾

कांकेर – छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कांकेर जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कांकेर जिले के नए जिलाधीश निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर से सौजन्य भेंटकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया,,,,,,जिलाधीश महोदय ने स्वयं होकर व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल से व्यापारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में पूछा जिस पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि पखांजुर के व्यापारियों की शिकायत हैं, की बाहर से लगभग 2000 फेरी वाले आ कर बिना बिल का मॉल मंगाकर जीएसटी की चोरी करते है ,जिसकी वजह से स्थानिय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है,,,,,,, पखांजुर के साथ साथ भानुप्रतापुर व कांकेर जिला मुख्यालय में भी यह समस्या व्याप्त हैं,,,,,इस संबंध पखांजूर SDM से और मोनिका साहा अध्यक्ष नगर पंचायत से बात की गई थी पर इस मुद्दे पर उन्होंने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है, इसके अलावा नगर के नव निर्मित मुख्यमार्ग के डिवाईडर पर लगी स्ट्रीट लाईट को जलाने के अलावा पुराने बस स्टैंड में नाली खुला हुआ हैं जिससे कई दुर्घटनाएं वहां होती रहती हैं जिसे ढकने की मांग के साथ साथ और भी बहुत सी समस्याओं से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया जिसे शीघ्र ही दूर करनें का आश्वासन नव नियुक्त जिलाधीश निलेश क्षीरसागर जी ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को दिया हैं,,,,,प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कांकेर जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार हाजी वल्ली मोहम्मद भाई, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अनूप शर्मा,कांकेर चेंबर के महामंत्री गफ्फार मेमन के अलावा कैट के शैलेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button