10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम किए।
बृजमोहन अग्रवाल ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम किए।
◾अनूप शर्मा ◾
कांकेर 21जुन (बस्तर बन्धु)









–
कांकेर 21जुन (बस्तर बन्धु)- 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन व प्राणायाम किए।
योग भारतीय संस्कृति की एक प्राचीन विद्या है, जो शरीर से लेकर मन को नूतन ऊर्जा एवं शुद्धि प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों के बाद ही आज दुनिया के कई देश मिलकर योग दिवस मना रहे हैं। योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का योगदान रहा है।
◾बृजमोहन अग्रवाल ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई
◾योग स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है: बृजमोहन अग्रवाल
◾बृजमोहन ने प्रदेश वासियों से योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की,,,,
योग क्रिया में उत्कृष्टता है। यह एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बनाती है। यह हमारे मन, बुद्धि शरीर और आत्म को शुद्ध रखने का एक मात्र तरीका है। यह बात रायपुर के सांसद और पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कही।
श्री अग्रवाल ने कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, योग प्राचीन भारत की एक महत्वपूर्ण विधा है जिसे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने पूरी दुनिया में पहुंचाया है। मोदी जी के आह्वाहन पर UNO ने इसे स्वीकार किया और विश्व के 177 देशों ने योग को अपनाया है। योग वासुदेव कुटुम्बकम की परिकल्पना को साकार करता है। यह केवल केवल शरीर को स्वास्थ्य ही नहीं रखता बल्कि मन को भी शांत रखता है। इसको अपनाकर हम विश्व में शांति ला सकते हैं।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,
उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील है कि वे योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाएं, यह आपके स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है।
