Home

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने बस्तर बन्धु पढ़कर की तारीफ….

अनूप शर्मा द्वारा प्रकाशन को नियमित रखने के लिए दी बधाई एवं बस्तर बन्धु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की....

 

▪️अनूप शर्मा▪️

( बस्तर बन्धु)

कांकेर – आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा जी का कांकेर आगमन हुआ इस अवसर पर स्थानीय सर्किट हाउस में  कांग्रेस के पदाधिकारियों,विधायक,पूर्व मंत्री एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों उनका स्वागत किया…कुमारी शैलजा कांकेर एवं नरहरपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई….कुमारी शैलेजा जी बहुत ही सहज एवं सरल व्यक्तित्व की हैं….उन्होंने आज अपनी सरलता का परिचय भी दिया जब संपादक अनूप शर्मा द्वारा उन्हें बस्तर बन्धु समाचार पत्र दिया तथा 28 वर्षों से प्रकाशित हो रहें बस्तर बन्धु की  संपूर्ण जानकारी भी दी…..उन्होंने भोजन के पश्चात कांकेर से प्रकाशित संपूर्ण छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय समाचार पत्र बस्तर बन्धु पढ़कर खूब प्रशंसा की एवं बस्तर बन्धु  के  संस्थापक रहें स्व.सुशील शर्मा जी के द्वारा बस्तर बन्धु को दिए गए उनके योगदान एवं उनके संघर्ष को  अविश्मरणीय बताया तथा संपादक अनूप शर्मा को बस्तर बन्धु  के प्रकाशन के लिए बधाई दी तथा बस्तर बन्धु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की….कुमारी शैलजा अंबाला की सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र में दो कार्यकालों तक कार्य किया। अंबाला में सेवा देने से पहले, वे दो कार्यकालों के लिए सिरसा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनी गई थीं। वे यूपीए सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी है। इस अवसर पर कांकेर के लोकप्रिय विधायक शिशुपाल शोरी,पूरे मंत्री शिव नेताम,अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई,बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य biresh ठाकुर,कांकेर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं कांकेर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुभद्रा सलाम के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button