कांकेर के पत्रकारों को शीघ्र मिलेगा प्रेस क्लब हेतु भवन….
पुराने कचहरी परिसर में प्रेस क्लब हेतु भवन दिए जाने की तैयारी.....

कांकेर के पत्रकारों को शीघ्र मिलेगा प्रेस क्लब हेतु भवन….
( बस्तर बन्धु )
कांकेर – कई वर्षों से कांकेर जिले के पत्रकारों के लिए कांकेर प्रेस क्लब द्वारा भवन की मांग सरकार से की जाती रही हैं जिसके लिए कई बार पत्रकारों के द्वारा ज्ञापन भी शासन को सौंपा गया….लेकिन पिछली सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया….सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन में मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी(केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त),कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी जी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कांकेर के पुराने कचहरी परिसर में पृथक रूप से कांकेर प्रेस क्लब को भवन आंबटित करनें हेतु प्रशासन को दिशा निर्देश देनें की तैयारी में है…..कांकेर प्रेस क्लब का अपना भवन हो जाने से कांकेर के पत्रकारों बहुत सुविधा हो जाएगी जिसे भी प्रेस कांफ्रेंस करना हो वे प्रेस क्लब में तय किए गए शुल्क जमा कर प्रेस कांफ्रेंस कर सकेंगे….कांकेर प्रेस क्लब के लिए संघर्ष करनें वालों में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहें स्व.सुशील शर्मा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार रहें स्व.बंशीलाल शर्मा, स्व.जयकिशन शर्मा, स्व.गोपाल शर्मा , स्व.सतीश शर्मा प्रमुख रहें हैं।

(फाईल फोटो)
