Home

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप शर्मा ने जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्य किए,,,,,,उन्होंने कांग्रेस को सनातन विरोधी कहते हुए कांग्रेस का हाथ छोड़ा,,,,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनूप शर्मा ने कहा की सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार होलिका दहन का पावन पर्व,,,,,,,,बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं,,,,,इस दिन बुराई का त्याग किया जाता इसलिए इस शुभ दिन पर मैंने कांग्रेस पार्टी का त्याग कर दिया हैं,,,,,

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनूप शर्मा ने जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्य किए,,,,,,उन्होंने कांग्रेस को सनातन विरोधी कहते हुए कांग्रेस का हाथ छोड़ा,,,,

◾बस्तर बन्धु◾

कांकेर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनूप शर्मा ने कहा की सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार होलिका दहन का पावन पर्व,,,,,,,,बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं,,,,,इस दिन बुराई का त्याग किया जाता इसलिए इस शुभ दिन पर मैंने कांग्रेस पार्टी का त्याग कर दिया हैं,,,,,प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता,आई. टी . सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पदों एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक अनेक दायित्यो को सफलतापूर्वक निभाने वाले ऊर्जवान नेता अनूप शर्मा ने कहा कि,,,,,, वे अपने राजनीतिक जीवन का 34 वर्ष का अमूल्य समय जिस पार्टी को दिया उसकी गलत नीतियों और निर्णयों को देखते हुए मैंने उससे अलग होनें का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी को Whatsapp के माध्यम से प्रेषित कर दिया हैं,,,,,,उन्होंने कहा की 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर उद्घघाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर उन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और मैने सोशल मीडिया में लिखा था की ” जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं और वो किसी का भी नहीं ” उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भी प्रदेश की जनता के साथ साथ पूरे देशवासियों ने देखा हैं,,,,,, कि किस तरह से निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा एवं तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस सरकार ने की थी जिसका परिणाम उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ा था,,,,और सत्ता गंवानी पड़ी,,,,,,प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे गए अपने त्याग पत्र में कांग्रेस वरिष्ठ नेता अनूप शर्मा ने लिखा हैं,,,,,

प्रति
श्री दीपक बैज जी
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

विषय: कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देनें बाबत,,,,,

महोदय

उपरोक्त विषयांतर्गत यह हैं कि मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता 18 वर्ष की आयु में तत्कालीन संसदीय सचिव स्व.शिव नेताम जी के द्वारा ग्रहण की थी,,,,,कांग्रेस पार्टी द्वारा कांकेर नगर के पुराने बस स्टैंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुझे कांग्रेस प्रवेश कराया गया था, तबसे मैने लगातार पार्टी की नीति एवं सिद्धांतो को मानते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपना तन,मन,धन सब समर्पित किया हैं,,,,,अंग्रेजों के जमाने में जब लोग कांग्रेस का नाम लेने से डरते थे उस वक्त कांकेर में कांग्रेस पार्टी की स्थापना कांग्रेस के संस्थापक महामंत्री रहें मेरे स्व.नाना पंडित गोविंद प्रसाद शर्मा ने की थी,,,,मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात युवा कांग्रेस से की थी,,,,राहुल गांधी जी के टास्क फोर्स टीम में मैने काम किया जिसमें मुझे पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के बाहर अनेक प्रदेशों में पार्टी के कार्यों की जिम्मेदारियां दी गई थी जिसमें प्रमुख रूप से पंजाब में युवा कांग्रेस चुनाव संपन्न कराने हेतु मुझे कपूरथला जिले का DRO नियुक्त किया गया था,उड़ीसा के कालाहांडी,कर्नाटक में बैंगलोर,रायचूर,हैदराबाद में पांच दिनों तक आम आदमी का सिपाही ( AKS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिविर में भाग लिया और हैदराबाद के गांव दलित बस्ती चंचलपेठ में तीन रात गुजारी और दलित व्यक्ति के घर भोजन भी किया इसके अलावा भी मैंने कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्यों को पूरी निष्ठा से पूरा किया हैं,,,,,लेकिन अब मुझे लगता हैं की कांग्रेस अब वह कांग्रेस नहीं रहीं,,,,,कांग्रेस पार्टी व्यक्ति का विरोध करतें करतें कांग्रेस अब सनातन धर्म के विरोध में उतर आई हैं,,,,,,जिस तरह से अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर के आमंत्रण को ठुकराया गया उससे यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हो गया हैं की कांग्रेस पार्टी सनातन विरोधी पार्टी हैं,,,,,,कश्मीर में धारा 370 हटाने,श्रीराम मंदिर उद्घघाटन के विरोध विरोध के अलावा भी कांग्रेस पार्टी अनेक मुद्दों पर सनातन धर्म के खिलाफ और राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही हैं,,,,,इसलिए मुझे लगता हैं कि जो हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम जी का नहीं हुआ वह कभी भी किसी भी सनातनी का नहीं हो सकता,,,,,,मुझे इस बात का अत्यंत ही दुख और अफसोस हैं की मैंने अपने जीवन का अमूल्य समय गलत पार्टी को दिया और अपना जीवन खराब किया हैं,,,,,इसलिए उक्त कारणों से आहात होकर मैं कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं कृपया इस्तीफा स्वीकार करनें का कष्ट करेंगे।

अनूप शर्मा
कांकेर,छत्तीसगढ़

मोबाईल नंबर 9424274450
EMail – Kankersanoop@Gmail.com

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button