Home

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्वस्थ मंत्री टी. एस. सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बनाए गए…..

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह....सोशल मीडिया में बधाइयों का ताता लगा....

 

▪️अनूप शर्मा▪️

( बस्तर बन्धु )

दिल्ली – चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कांग्रेस का बड़ा दांव खेल दिया हैं, छत्तीसगढ़ के बड़े जनाधार वाले  नेता एवं सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव जिन्हे लोग स्नेह से बाबा साहब के नाम से संबोधित करते हैं को आज छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया….कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा।

टी.एस.सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हैं तैयार हम….महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. 2018 में हुए चुनावों में कांग्रेस ने विधानसभा की 90 में से 68 सीटें हासिल की थी. वहीं बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई थी. जीत के बाद कांग्रेस ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया था. हालांकि चुनाव के बाद से ही कई बार भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच अनबन की खबरें आती रहीं. ऐसे में चुनाव से ऐन पहले टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है । हमें यकीन है कि छत्तीसगढ़ के लोग खड़गे जी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी बहुमत से दोबारा चुनेंगे ।

 

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button