Home

आईएएस रानू साहू को ED ने किया गिरफ्तार…करोड़ों के हेर फेर में शामिल होने का आरोप….

कांकेर कलेक्टर रह चुकी हैं रानू साहू....

आईएएस रानू साहू को ईडी ने किया गिरफ्तार…

(बस्तर बन्धु)

रायपुर/कांकेर – छत्तीसगढ़ की IAS अधिकारी रानू साहू को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया है। रानू साहू को इससे पहले ED अपने दफ्तर ले आई थी। शुक्रवार देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेर-फेर में शामिल थीं, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

छत्‍तीसगढ़ में ईडी की गिरफ्त में आने वाली रानू साहू दूसरी आईएएस है। इससे पहले समीर विश्‍नोई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। विश्‍नोई अभी जेल में हैं।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button