Home

आदर्श नगर कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण का टेंडर होने के चार साल बाद भी सीसी रोड नहीं बन पाई…कॉलोनीवासी आक्रोशित…

सीसी रोड निर्माण का प्रकाशित विज्ञापन दिखाकर कॉलोनी वासियों से वोट लिए गए....अब बहाने बाजी....

आदर्श नगर कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण को लेकर टेंडर निकाले जाने के चार साल बाद भी सीसी रोड का निर्माण नहीं किया गया….

कॉलोनी वासी खस्ताहाल सड़क पर चलने को मजबूर….

▪️▪️

▪️अनूप शर्मा ▪️

(बस्तर बन्धु)

कांकेर – कांकेर शहर की सबसे पुरानी एवं सबसे प्रमुख कॉलोनी आदर्श नगर कॉलोनी हैं जिसकी सड़के खस्ताहाल हो चुकी हैं और अपनी बदहाली का रोना रो रही हैं लेकिन इस बदहाली से किसी को को कोई सरोकार नहीं हैं….परेशान रहवासी शासन,प्रशासन जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग करते- करते थक चुके हैं…. कच्ची सड़क होने के कारण बारिश के मौसम में मार्ग और भी खराब हो जाता हैं अभी कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भर गया हैं और कीचड़ भी हो गया हैं…. कॉलोनी वासियों द्वारा जब- जब सी.सी. रोड की मांग की जाती रहीं हैं तब- तब नगर पालिका द्वारा आश्वासन दिया जाता रहा की आप लोगों की कॉलोनी नगर पालिका के अंतर्गत नहीं आती हैं इसलिए हम इसका निर्माण नहीं कर सकते हैं….आखिरकार कॉलोनीवासी क्या करते बेबस बनकर आवेदन देकर,निवेदन करके लौट आते थे लेकिन पिछले नगर पालिका चुनाव के पूर्व आदर्श नगर कॉलोनी को कॉलोनी से ही लगे हुए शिव नगर वार्ड में शासन द्वारा विधिवत रूप से शामिल कर लिया गया था और पिछले नगर पालिका चुनाव के पूर्व आदर्श नगर कॉलोनी में सी. सी.रोड निर्माण को लेकर समाचार पत्र में टेंडर भी निकाल दिया गया था कॉलोनी में निवासरत कांग्रेस नेताओं ने पिछले नगर पालिका चुनाव में पार्षद चुनाव में पेपर में छपे टेंडर को दिखा दिखा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट भी मांगे और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भी हुई उसके बाद भी आज तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं हुआ हैं…..जबकि कॉलोनी वाले को पूरी उम्मीद थी की इस बार सीसी रोड अवश्य ही बनकर रहेगा… लेकिन सीसी रोड नही बना….कॉलोनीवासी अब चुनाव में वोट मांगने वालों को ताने दे रहे हैं की कांग्रेस का पार्षद चुनने के बाद भी सड़क नहीं बनाई गई जबकि कांग्रेस की सरकार भी हैं….इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं की 2021 में महाशिवरात्रि के अवसर पर कोलोनीवासियों की सहमति से कॉलोनी में भव्य भगवान भोलेनाथ जी का मंदिर का निर्माण भी हो गया हैं जिसके कारण श्रद्धालुजनों का बड़ी संख्या में दर्शन हेतु मंदिर आना होता हैं तथा कॉलोनी में एक नर्सरी स्कूल भी संचालित हैं स्कूल आने वाले पालकगण और बच्चें भी परेशान हो रहें हैं सभी को खराब सड़क से आना जाना पड़ रहा हैं….यदि देखा जाए तो उक्त समस्या से ना केवल कॉलोनीवासी बल्कि आम राहगीर,नगरवासी सभी परेशान हो रहें हैं…. अभी सावन का महीना भी चल रहा हैं और यह दो महीने तक रहेगा…अभी तक किसी प्रकार का रिपेरिंग कार्य भी नही किया गया हैं, कॉलोनी वासियों की मांग हैं की यदि सड़क नहीं बनाई गई तो हम आने वाले चुनाव में नेताओं को सबक सिखाएंगे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button