Home

आत्मानंद कॉलेज हेतु रियासत कालीन पुराना कचहरी भवन आबंटित किया जाए….

आत्मानंद कॉलेज की गरिमा के अनुकूल होगा पुराना कचहरी भवन

आत्मानंद कॉलेज हेतु पुराना कचहरी भवन आंबंटित किया जाएं….

▪️अनूप शर्मा ▪️

( बस्तर बन्धु )

कांकेर – छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने कांकेर में आत्मानंद स्कूल खोलने के बाद आत्मानंद कॉलेज का भी कल वर्चुवल लोकार्पण कर दिया हैं….शिक्षण के क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल को जितनी कम समय में जितनी सफलता मिली हैं वह बहुत ही प्रशंसनीय हैं…..निश्चित रूप से जिस तरह स्कूल ने अपनी प्रतिष्ठा कायम की हैं उसी तरह आत्मानंद कॉलेज भी अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने में कामयाब अवश्य होगी…..वर्तमान में आत्मानंद कॉलेज हेतु पुराने BTI भवन के छात्रावास भवन का चयन किया गया हैं लेकिन यदि आत्मानंद कॉलेज हेतु भवन पुराने कचहरी को चयन किया जाता तो ज्यादा उत्तम होता कॉलेज के गरिमा के अनुरूप शहर के मध्य रियासत कालीन भवन में कॉलेज का संचालन किया जाए तो कॉलेज पढ़नें वालो को अच्छी शिक्षा ऐतिहासिक भवन में मिलने लगेगी जिससे पढ़ने वालों छात्र छात्राओं का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे कह भी सकेंगे की हमारा कॉलेज का भवन हैं एक ऐतिहासिक रियासत कालीन भवन हैं….पुराना कचहरी भवन कॉलेज हेतु आरक्षित होने से खंडहर होरहें भवन का जीर्णोधार भी हो जाएगा और हमारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर की अपनी गरिमा और रौनक दोनों लौट आयेगी….बस्तर बन्धु का मानना हैं की इस अभियान में पूरे शहरवासी ,सभी राजनीतिक दल,विभिन्न समाजसेवी संगठन अपना अपना समर्थन प्रदान करें और इसके लिए अपने अपने स्तर पर अभियान भी छेड़े….सोशल मीडिया में भी इसे अपना समर्थन देवें।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button