Home

मोहन मरकाम के मंत्री बनने के प्रथम कांकेर आगमन पर कांग्रेसजनो ने किया जोरदार स्वागत….मोहन मरकाम मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी की दादी के निधन होने के कारण उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की….

मंत्री मोहन मरकाम बोले इस बार 75 के पार

(बस्तर बन्धु)

कांकेर – आज पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के नव नियुक्त मंत्री अनुसूचित जन जाति विभाग मोहन मरकाम जी का मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया…..उसके बाद पत्रकार वार्ता हुई जिसमें मोहन मरकाम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की चार साल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष रहने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने मुझे सरकार में मंत्री बनाया हैं जिसके लिए वे बहुत आभारी हैं…..आने चुनाव में सब मिलजुल कर 75 सीटों के पार जीत दर्ज करेंगे…..इस अवसर पर कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी,अंतागढ़ विधायक अनूप नाग,राज्य अनुसूचित जन जाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला,नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर,छत्तीसगढ़ शासन के सिंध अकादमी के सदस्य दिलीप खटवानी,महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सियो पोटाई,अनूप शर्मा,राजकुमार चोपड़ा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे….उसके पश्चात कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी की दादी के निधन होने के कारण उनके गोकुलधाम निवास जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की….तत्पश्चात वे कोंडागांव के लिए रवाना हो गए।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button