Home

सीएम हाउस म होवत हे हरेली तिहार के जोरदार तैयारी…

हरेली त्योहार को लेकर छत्तीसगढ़ वासियों में गजब का उत्साह.....

सीएम हाउस में होवत हे हरेली तिहार के जोरदार तैयारी….

▪️अनूप शर्मा ▪️

( बस्तर बन्धु)

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजधानी रायपुर स्थित निवास में हर बार की तरह इस बार भी हरेली का पर्व पारंपरिक रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। हरेली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस दिन राजधानी

रायपुर के साथ साथ पूरे प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग CM हाउस में आयोजित हरेली के कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल हरेली तिहार पर तुलसी पूजा कृषि यंत्रों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे इस मौके पर गौ पूजन कर हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा हरेली गीत भी गाए जाएंगे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button