उफनते नदी नाले को पार करनें से बाज नहीं आ रहें हैं सुकमावासी….जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर रहें हैं ग्रामीण
सुकमा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कोई उपाय अब तक नहीं किए गए हैं....

उफनते नदी नालों को पार करने से बाज नहीं आ रहे लोग जान जोखिम में डाल उफनती नदी-नाले पार कर रहे ग्रामीण….
रोशन चौहान
जिला प्रतिनिधि सुकमा


(बस्तर बन्धु)
सुकमा – सुकमा जिले में मौसम का मिजाज तल्ख है. लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन पुलिस-प्रशासन की अपील के बावजूद लोग नदी नाले पार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दीनो से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। यही हाल सुकमा जिले में भी है। यहां भी पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के चलते नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और उफनते नाले को पार कर रहे हैं। ऐसे ही एक तस्वीर आज सुबह सामने निकलकर आई मूकरम नाला से जान जोखिम में डालकर पिकअप ऑर ट्रेकटर वाहन पार करते हुए दिखे। उफनते नाले से कोई पैदल, तो कोई बाइक या ट्रैक्टर लेकर ही पार कर गया। ऐसे बड़ा हादसा होना का खतरा बना हुआ है। नाले का जलस्तर बढ़ने के बावजूद प्रशासन ने लोगों को नाला पार करने से रोकने के लिए वहा कोई उचित व्यवस्था नहीं की है। ये नाला ग्राम पंचायत चिंतलनार से लगभग पांच किलोमीटर पर स्थित है। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग यहां से निकलते हैं।
