खेल के माध्यम से सद्भाव एकता एवं प्रेम का संदेश मिले – नितिन पोटाई….. किशनपुरी में हुआ राज्य स्तरीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का समापन…..
महिलाओं के साथ रस्सा खींच प्रतियोगिता में लिया भाग . . .

खेल के माध्यम से सद्भाव एकता एवं प्रेम का संदेश मिले – नितिन पोटाई
महिलाओं के साथ रस्सा खींच प्रतियोगिता में लिया भाग . . .
भूपेश बघेल ने दिया ग्रामीण खेलों को बढ़ावा . . .
किशनपुरी में हुआ राज्य स्तरीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का समापन .
◼️ बस्तर बन्धु ◼️
कांकेर – सहकारिता के शीर्ष नेतृत्व जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष एवं राज्य अ.ज.जा. आयोग के पूर्व सदस्य नितिन पोटाई ने नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम किशनपुरी में आयोजित डे-नाईट राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि की आंसदी से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में खेल के माध्यम से आपसी सदभाव,एकता एवं प्रेम संदेश दिया जाना चाहिए। अनहोनेलाहा की….



आज जिस तरह से देश की युवा पीढ़ी राष्ट्र की मुख्यधारा से हटकर नशा, शराबखोरी, जुआ, सट्टा के प्रकोप में जकड़ता जा रहा है। ऐसे में युवाओं को बचाने के लिये हमें उन्हें रचनात्मक कार्यों की ओर जोड़ना होगा। और आज जिस तरह से छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़कर एक सकारात्मक पहल कर रहे है इससे युवाओं में उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों के माध्यम से गांवों में छुपी हुई प्रतिभाओं को भी आगे लाने का कार्य कर रहे है जो निःसंदेह बधाई के पात्र है।
उन्होंने आगे कहा कि पाश्चत्य खेलों कर भारत में पर्दापण होने के साथ-साथ हमारी ग्रामीण संस्कृति के प्रतीक खेल विलुप्ति के कगार पर थे लेकिन अब उन्हें सहजने का कार्य प्रदेश की सरकार कर रही है। उन्होंने कबड्डी को ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक खेल बताते हुए कहा कि यह शक्ति संतुलन का और अर्हता का परिचारक खेल है जिसे खेलने वालों के साथ-साथ देखने वाला भी उत्साह और उत्साह से भर जाता है। इस तरह का आयोजन गांवों में निरंतर होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पडोटी ने भी संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए आयोजन कर्ताओं को बधाई दी। सभा को आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कमलेश कोमरा ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव में इस तरह से खेल का आयोजन होने से एकता की भावना का विकास होता है। वर्तमान में प्रदेश सरकार इसे बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को जीवन में खेल के प्रति रूचि रखने की बात कही।
इसके पूर्व अतिथियों ने महिलाओं के रस्सी खींच प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास भी किया। वनोपज संघ के अध्यक्ष नितिन पोटाई ने कबड्डी प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए ट्रायल के तौर पर कबड्डी भी खेली तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष,कांग्रेस नेता अनूप शर्मा, ग्राम पंचायत किशनपुरी के सरपंच सत्यवती नेताम, उप सरपंच ललिता मरकाम, रहस नेताम, दयालु मरकाम, बलराम मरकाम, अनुष जैन, चिंताराम नेताम, मोतीलाल शोरी सहित खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
