दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस की बड़ी तैयारी….चलाएगी डोर -टू -डोर अभियान…..
दक्षिण विधानसभा से प्रमोद दूबे,आकाश शर्मा के नामों की चर्चा....

दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस की बड़ी तैयारी…..चलायेगी डोर-टू-डोर अभियान…..

(बस्तर बन्धु)
रायपुर। कांग्रेस अब कि बार दक्षिण विधानसभा में पूरा जोर लगाने की तैयारी में दिख रही है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इलाके में कांग्रेस अपने विशेष अभियान के तहत डोर-टू-डोर सरकार की कामयाबी बताने पहुंचेंगे। अब तक अपराजेय रहे बृजमोहन को घेरने वैसे तो साझा रणनीति बना रहे हैं पर यह कितना कारगर होगा चुनाव का परिणाम बतायेगा।पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ कन्हैया अग्रवाल को उतारा था….देखना हैं की इस चुनाव में कांग्रेस किसे उतारती हैं…..सूत्रों से आ रही खबरों के अनुसार पूर्व महापौर प्रमोद दुबे या युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नाम पर लग सकती हैं मुहर….।
महापौर एजाज ढेबर,सभापति प्रमोद दुबे ने संयुक्त रूप से मीडिया को इस अभियान की जानकारी दी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता दक्षिण विधानसभा से एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। 30 जुलाई से कांग्रेसियों की टीम घर-घर पहुंचेगी। कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि हम रायपुर शहर की 4 सीटें जीतेंगे।
