Home

कांकेर विधासभा से कांग्रेस की टिकिट की दौड़ में आदित्य कोमरे हुए सक्रिय….

बाल सेवादल के अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीति की शुरुवात की....

कांकेर विधानसभा से
कांग्रेस की टिकिट की दौड़ में
युवा चेहरा आदित्य कोमरे हुए सक्रिय…..

(बस्तर बन्धु)

कांकेर – कांकेर से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी युवा चेहरे पर दाव लगा सकती है, कांकेर विधानसभा चुनाव के लिए टिकिट के दावेदारों में कांग्रेस बाल सेवा दल के जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीति की शुरुवात करनें वाले आदित्य कोमरे कांग्रेस की टिकिट हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी हैं…. उन्होंने कांग्रेस की टिकिट के लिए जिला स्तर के नेताओं से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है….उन्होंने बस्तर बन्धु को बताया की उनकी दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है और दावेदारों में आदित्य का नाम सबसे आगे है।

आदित्य पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर अमर सिंह कोमरे व शिक्षिका देविका कोमरे के पुत्र है। 29 मार्च 1996 में जन्मे आदित्य कांकेर के भानुप्रतापदेव पीजी कॉलेज व नरहरपुर कॉलेज में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने जगदलपुर से एमएससी बायो में पूरी की। जिसके बाद वे कांग्रेस पार्टी के कार्य लगातार सक्रिय होकर कर रहे है। कॉलेज में अध्ययन के दौरान आदित्य को कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके है। कांग्रेस पार्टी बाल सेवा दल के जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस के सदस्य, किसान कांग्रेस, आदिवासी युवा छात्र संगठन से भी जुड़े है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सीएम भूपेश बघेल को अपना आदर्श मानते है।

एक साक्षात्कार में आदित्य सिंह कोमरे ने बताया कि आजादी के पूर्व से ही हमारा परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। हमारे परदादा समलिया कोमरे जी आजादी में भी शामिल रहे। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार में तेजी लाने लगातार कार्य किया। वे डोंगरगढ़, जगदलपुर, बेमेतरा, दुर्ग, भानुप्रतापपुर के मालगुजार थे। कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे। इस प्रथा को कायम रखते हुए दादा हीरालाल दुर्ग में स्व मोतीलाल वोरा के साथ कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में प्रचार प्रसार किया। दादी जनक देवी डौंडी लोहारा राजघराने से है, जिनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। मामा अजय मंडावी पद्म श्री अवॉर्ड से दिल्ली में सम्मानित हुए है। आदित्य ने बताया कि उनके द्वारा समय समय पर हीरा पैलेस क्लब के माध्यम से खेलकूद, प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर, वृक्षा रोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों में लागतार सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। आदित्य कोमरे ने बताया कि आगे पार्टी जो भी उन्हें जवाबदारी सौपेगी पूरी निष्ठा, लगन और मेहनत से कार्य करता रहूंगा।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button