कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी का जन्मदिवस बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया…..
अच्छे मित्र के बिना जीवन अधूरा - शिशुपाल शोरी

कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी का जन्मदिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया,शोरी ने कहा-अच्छे मित्र के बिना जीवन अधूरा है….
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं,नगरवासियों एवं व्यापारी बंधुओं ने दी बधाई……

▪️अनूप शर्मा▪️
(बस्तर बन्धु)
कांकेर – कांकेर क्षेत्र के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी का जन्म दिवस विधायक निवास कांकेर में कार्यकर्ताओं के द्वारा बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न समाज के प्रमुख तथा गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक शोरी ने अपना जन्मदिवस मित्रों, परिवारजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के मध्य केेक काटकर मितान दिवस के रूप में उत्साह-पूर्वक मनाया। ज्ञातव्य है कि शिशुपाल शोरी का जन्म दिवस विगत 4 वर्षों से मितान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। विधायक महोदय शिशुपाल शोरी अपनी सोच के अनुरूप अपनी संस्कृृति एवं परम्परा को जीवंत बनाये रखने के उद्देश्य से मितान परम्परा को जनमानस के बीच जीवंत बनाये रखने की कोशिश है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिशुपाल शोरी ने मितान के शाब्दिक अर्थ को बताते हुए कहा कि एक अच्छे मित्र के बिना जीवन अधुरा है मित्रता एक ऐसा नाता है जो हर औपचारिकता और बंधन से उपर है पौराणिक समय से लेकर अब तक मित्रता के संबंध में कई जोड़िया मसहूर हुई है मित्रता केवल और केवल आपसी समझ से मजबूत होती है इसलिए एक मित्र का दूसरे मित्र के प्रति सत्यता और विश्वास का भाव सदैव होना चाहिए। इस दौरान अपने मितान जितेन्द्र सिह ठाकुर के साथ पुष्प भेट एवं गले मिलकर एक दूसरे का अभिनंदन किया। इसी प्रकार मंच पर आसीन अन्य मितान जोड़ी बिमला शोरी- आरती रवि श्रीवास्तव, गोमती सलाम-आरती यादव, कमला गुप्ता-माण्डवी दीक्षित तथा पुरूष वर्ग से लोमेन्द्र यादव-योगेश राजपूत, संग्राम नेताम-सोमेश सोनी ने अपने मितानों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में पत्रकार गौतम सरकार ने अपने मधुर गीत से समा बांधा तो युवा पत्रकार राजकुमार कश्यप ने अपने इंट्रो लॉक वीजन के माध्यम से आगन्तुकों को गुदगुदाया तो युवा नेता लोमेन्द्र यादव ने अपने मिमकी एवं हास्य व्यंग के माध्यम से खुब हसाया। समाज के प्रतिनिधियों की ओर से के.आर. गजबल्ला के द्वारा विधायक शिशुपाल शोरी को शुभकामना संदेश देते हुए मितान संबंध की महत्ता पर प्रकाश डाला गया ।
कार्यक्रम के पश्चात महिला कांग्रेस द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन कर विधायक निवास में कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, सुआ गीत आदि का प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कुर्सी दौड़ गोमती सलाम प्रथम, पार्वती नेताम एवं हेमलता जैन द्वितीय, तथा जलेबी दौड़ में पुष्पा सलाम प्रथम, यास्मीन खान द्वितीय स्थान पर रहे तथा मटका फोड़ में सविता सलाम विजता रही तो रस्साकसी में सुभद्रा सलाम विजेता तथा दुर्गा यादव की टीम उप विजेता रही। इस दौरान सुवा नृत्य का भी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुती दी तथा सावन झुले के लिए लगे रहटूली झूले का लोगों ने जमकर मजा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मण्डावी, पूर्व विधायक शंकर धु्रवा, शिव नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, सरोज सिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, आरती श्रीवास्तव, बीरेश ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, सुनील गोस्वामी, जनकनंदन कश्यप, हरनेक सिंह औजला, दिलीप खटवानी, रोमनाथ जैन, महेन्द्र यादव, बिरेन्द्र ठाकुर, बबला पाढ़ी, नरेन्द्र यादव, राजेश भास्कर, पुरूषोत्तम पाटिल, रमाशंकर दर्रो, तरेन्द्र भण्डारी, सियो पोटाई, कमला गुप्ता, दीपिका श्रीवास्तव, मनोज जैन, याशीन कराणी, गफ्फार मेमन, हेमलता जैन, याशमीन, रमेश गौतम, हृदय राम शोरी, कमलकांत शोरी, नरोत्तम पटेल, संजूलता नेताम, प्यारी सलाम, दिनेश पटेल, नरोत्तम पटौडी, गोवर्धन गजबल्ला, गौतम शंशांक शोरी, रोहिदास शोरी, भावेश शोरी, आवेश मेमन, लतीफ मेमन, टकेश सिन्हा, मनीराम सिन्हा, गोमती सलाम, नीरा साहू, किसन साहू, सुमित राय, तारस सिन्हा, अमन गायकवाड़, सविता सलाम, सखाबती, आसो सलाम, सुनो बाई, मीना निषाद, पुष्कर साहू, महंत नरेटी, मुकेश रजक, शिवनारायण कुलदीप, राबिया खान, सुखलाल शोरी, भीखम शोरी, नीलू कलिहारी, सियाराम कोसमा, लतेल यादव, प्रदीप सार्वा कांग्रेस विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी/कार्यकर्ता, सहित विभिन्न समाज प्रमुख, कर्मचारी/अधिकारी संगठन, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, चेम्बर के सदस्य, संगठनों के पदाधिकारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होकर बधाई दी ।
