Home

रोजगार मेला में मनीष जैन को मिली नौकरी…..कांकेर कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र….

नरहरपुर ब्लॉक में रोजगार मेला का हुआ आयोजन....

रोजगार मेला में मोनीष जैन को मिली नौकरी….

कांकेर कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र…..

(बस्तर बन्धु)

कांकेर- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के शिक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग प्रदान करने हेतु बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की गई है। इस योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता देने के साथ साथ उन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा हैं, जिससे लाभान्वित होकर प्रदेश के युवा न केवल प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर भी जाकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले आवेदकों को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन कांकेर के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जनपद कार्यालय नरहरपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्राम पेण्ड्रावन के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवा मनीष जैन ने शिविर में जाकर रोजगार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। मनीष जैन को उनके योग्यता के अनुसार एसबीआई लाईफ कांकेर में सेल्स ऑफिसर के पद पर नौकरी मिली जिसके पश्चात कांकेर कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला द्वारा मनीष जैन को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया । मनीष जैन को एसबीआई लाईफ कांकेर में प्रतिमाह 19 हजार 500 रूपये की नौकरी मिली है। नौकरी मिलने पर वह बहुत खुश है, उन्होंने बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया ।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button