Home

सेन समाज के अराध्य भगवान सेन महाराज जी के नाम से निर्मित चौक की हालत जर्जर…..चौक अपनी बदहाली के आंसू बहा रही हैं….

महीनों से चौक की दयनीय स्थिति.....जिम्मेदार लोगों के आंखो में पट्टी....

 

सेन समाज के अराध्य भगवान सेन चौक की हालत जर्जर…..अपनी बदहाली के आंसू बहा रही हैं….

 

( बस्तर बन्धु )

कांकेर – कांकेर नगर में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक के कार्यकाल में पुराने भारती स्कूल के सामने सेन समाज के अराध्य भगवान सेन जी महाराज के नाम से सेन चौक का निर्माण किया गया था….लेकिन दुर्भाग्य की बात हैं की वर्तमान में लाखों रुपए की लागत से उनके प्रतीक स्वरूप निर्मित भगवान सेन जी महाराज जी का चौक जर्जर हो गया हैं…..इसके अलावा वहां पूरी गंदगी पसरी हुई हैं और सामने ही कई दिनों से गड्ढा कर दिया गया हैं…..जो की कई दुर्घटनाओं को भी अपनी ओर आमंत्रित कर रहा हैं….कल शाम को उस मार्ग से गुजरते हुए चौक की बदहाली देखकर मुझसे रहा नही गया और मैने तस्वीर ले ली….ताकि प्रशासन को जागृत किया जा सके….आशा हैं बस्तर बन्धु के इस खबर के पश्चात प्रशासन जागृत होगा और चौक का कया कल्प होगा…..मेरी समाज के जागरूक पदाधिकारियों से भी अपेक्षा हैं की उक्त संबंध में अपनी आवाज बुलंद करे।बस्तर बन्धु का उद्देश्य कांकेर शहर को स्वच्छ,स्वस्थ और सुंदर बनाना हैं

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button