राज्य खेल अलंकृत गजेंद्र यादव, डीआईजी द्वारा भी सम्मानित किये गये,,,,,,

राज्य खेल अलंकृत गजेंद्र यादव,
डीआईजी द्वारा भी सम्मानित किये गये,,,,,,
◾बस्तर बन्धु◾
काँकेर । विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शहीद विनोद चौबे पुरस्कार/ सम्मान से अलंकृत 42 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक गजेंद्र यादव अपने गृहनगर काँकेर में पुलिस विभाग के उप महानिरीक्षक डीआईजी के एल ध्रुव द्वारा भी होली त्यौहार के अवसर पर सम्मानित किए गए।उल्लेखनीय है कि डीआईजी ध्रुव साहब बहुत पहले काँकेर ज़िले के पुलिस अधीक्षक थे, तब उन्होंने गजेंद्र यादव को विदेश जाकर अपनी प्रतिभा दिखाने तथा ज़िले एवं देशप्रदेश का नाम रोशन करने हेतु हर तरह से सहायता की थी, जिसके कारण गजेंद्र यादव सिंगापुर आदि देशों में जाकर पदक जीत कर ला सके थे। उप पुलिस अधीक्षक ध्रुव साहब द्वारा सम्मानित किए जाने पर गजेंद्र यादव को समस्त पुलिस विभाग तथा ज़िले के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं मित्रों द्वारा बधाइयां तथा शुभकामनाएं लगातार प्रदान की जा रही हैं। गजेंद्र यादव ने भी समस्त शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार प्रदर्शित किया है और अपनी सफलताओं हेतु अपने प्रशिक्षकों सहित सभी साथी सहयोगियों एवं बड़े बुजुर्गों को श्रेय दिया है।
_श्री गजेंद्र यादव ने बस्तर बन्धु को भी इस अवसर पर याद करते हुए कहा है कि सन् 1995 से ही बस्तर बंधु ने मेरे विषय में लेख लिखना और प्रोत्साहित करना प्रारंभ कर दिया था और मेरे अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की भविष्यवाणी भी कर दी थी। इसीलिए मैं अपनी प्रत्येक उपलब्धि पर बस्तर बन्धु के संस्थापक/संपादक रहें स्वर्गीय सुशील शर्मा जी को याद करता रहता हूं,,,,_

