कांकेर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में कांकेर जिले के तीनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया,तीनो सीटों से चुनाव जीतेगी कांग्रेस,बगावत करने वाले विधायक को मना लेंगे :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल….

( बस्तर बन्धु )
कांकेर- छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांकेर जिले की तीनों विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री ,विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया,नामांकन दाखिल के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहें… ,मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र की जनता ने जिले की तीनों विधानसभा सीट से पार्टी को जीत दिलाई थी, इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जिले की तीनों विधानसभा में जीत दर्ज होगी. अंतागढ विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने नामंकन लेने पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा, पार्टी से बगावत नहीं करेंगे. वही चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के सवाल उन्होंने कहा कि चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उल्टा लटकाने के अलावा कोई बात नहीं कह रहे है, हमने जातिगत जनगणना सहित अन्य घोषणा की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी केवल आलोचना करने, जेल भेजने, उल्टा लटकाने की बात कह रही है।