Home

हज यात्रा में जाने वाले हज यात्रियों को ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण,,,,,

हज यात्रा में जाने वाले हज यात्रियों को ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण,,,,,

◾बस्तर बन्धु◾

कांकेर.30अप्रैल – छत्तीसगढ़ राज हज कमेटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर सन 2024 में हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को हज का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लोगों को हज कमेटी द्वारा किए गए इंतजाम और कुछ तब्दीलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई शिविर में हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों ने प्रशिक्षण लिया।

मंगलवार को कांकेर शहर के मेमन पैलेस संजयनगर वार्ड मे हज कमेटी के हज ट्रेनरों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया ।शिविर में शुरुआत मास्टर्स ट्रेनर्स एवं सदस्य हज कमिटी के कारी इमरान अशरफी साहब ने तिलावते कुरान से की ।हज यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर साजिद अहमद फारूकी द्वारा हज यात्रा के इंतेजामत का विस्तृत विवरण देते हुए सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी ।
इसमें हज ट्रेनर हाजी सैयद सलीम अशरफ द्वारा हज की अहमियत और उसे सही ढंग से करने का तरीका वीडियो पावर पॉइंट द्वारा एक-एक बिंदु को गहनता से समझाया इसके बाद एयरपोर्ट के नियम और सऊदी अरब में जो कानून है उसकी जानकारी दी। हज यात्रियों को काउंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया जद्दा द्वारा तैयारी की गई हज फिल्म भी दिखाई गई दिनभर चले इस प्रशिक्षण शिविर की की अध्यक्षता मोहम्मद असलम खान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने किया ।प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर साजिद अहमद फारुकी सदस्य मोहम्मद इमरान के साथ ही मास्टर ट्रेनर एवं सदस्य हज कमेटी कारी मौलाना डॉक्टर इमरान अशरफी हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक़ हाजी सैयद सलीम अशरफ हज कमिटी कांकेर जिला प्रभारी हाजी वली मोहम्मद शिविर में शामिल कांकेर जिला धमतरी जिला बस्तर जिला कोंडागांव जिला एवं नारायणपुर जिला से जाने वाले कुल 80 हज यात्रियों को हज्जे बैतुल्लाह जियारत रसूलअल्लाह और जियारत मदीना एवं मक्का की जियारत व अरकाने हज के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया गौरतलब हो कि हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है हज एक वार्षिक पवित्र तीर्थ यात्रा है। जहां मुस्लिम भाईचारा भी प्रदर्शित होता है ।हज यात्रा करने के उद्देश्य से सऊदी अरब जाने से पहले हज यात्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक होता है। छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के द्वारा प्रत्येक साल आजमीनें-हज के लिए प्रशिक्षण रखा जाता है। कांकेर में मेमन पैलेस सभागार में इस बार भी हज पर जाने वाले लोगों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया इस बार यहां खास बात यह रही की हज कमिटी आफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए एप हज सुविधा एप के संचालन का विशेष रूप से सभी को प्रशिक्षित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के तहत उमरा.हज.हज के 5दिन मदीना मुनव्वरा और मुकद्दस मकामात में न्यूनतम कठिनाइयों के साथ उपस्थिति के दौरान आवश्यक विभिन्न अनिवार्य रसम- श्रेष्ठ आचरण के लिए विस्तृत जानकारी और सलाह दी गई।
कांकेर जिला से12.धमतरी जिला से14.कोन्डागांव जिला से34.बस्तर जिला 18.नारायणपुर जिला ।

विशेष रूप से अयूब अहमद एवं शब्बीर कुरैशी शामिल रहे।
उक्त जानकारी हाजी वल्ली मोहम्मद द्वारा दी गई।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button