प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुरेश चंद्राकर को अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी…..
समाज के प्रमुख और मीडिया की उपस्थिति में दी गई जानकारी.....

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुरेश चंद्राकर को अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी…..
◾समाज के प्रमुख और मीडिया की उपस्थिति में दी गई जानकारी…..

( यतींद्र नायर बीजापुर जिला प्रतिनिधि )
( बस्तर बन्धु )
बीजापुर (बस्तर बंधु) – 20 अक्टूबर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने जय माता मरई महार समाज जिला ईकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश चंद्राकर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी कि वे पिछले 15 सालों से जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर रहकर पार्टी के लिए नि: स्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर चुके हैं। सुरेश चंद्राकर वर्तमान में जय माता मरई महार समाज के जिला ईकाई के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं, समाज के साथ -साथ अन्य समाजों में सुरेश चंद्राकर की अच्छी खासी पकड़ है। अभी छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होनी है ऐसे समय में सुरेश चंद्राकर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सुरेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझ पर भरोसा करके यह जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे दी गई जिम्मेदारी को भरोसे के साथ खरे उतरूंगा और इसके लिए मैं अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और विधायक विक्रम मंडावी का आभार व्यक्त करता हूं।
