शंकर ध्रुवा का धुआंधार चुनाव प्रचार, महलों से झोपड़ियों तक….
शंकर ध्रुवा की सरलता और सहजता देखकर शहरवासी उनकी जमकर प्रशंसा कर रहें हैं...

शंकर ध्रुवा का धुआंधार चुनाव प्रचार, महलों से झोपड़ियों तक….
◾अनूप शर्मा◾
कांकेर ( बस्तर बन्धु ) – कांकेर जिला उत्तर बस्तर की राजनीति के पुराने खिलाड़ी, कांग्रेस के निष्ठावान सेवक तथा 2013 से 2018 तक विधायक रह चुके अनुभवी शंकर ध्रुवा उर्फ़ भयंकर ध्रुवा अपने चुनाव प्रचार में भी शुरू से ही छाए रहे हैं और कल शाम को चुनाव के नगाड़े बंद होने के पश्चात भी घर-घर जनसंपर्क में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भी उनके साथ बराबर पैदल घूमते घर-घर दस्तक देते नज़र आ रहे हैं। अपने हँसमुख- मिलनसार स्वभाव के अनुसार शंकर ध्रुवा हर तबके की जनता को यथायोग्य सम्मान देते अभिवादन करते, बिना किसी थकान के पैदल चल रहे हैं । उनके द्वारा बुजुर्गों और महिलाओं को अभिवादन के साथ पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया जा रहा है। उन्हें बुजुर्गों से न केवल विधायक बनने का बल्कि मंत्री बनने का भी आशीर्वाद मिल रहा है; 10 साल पूर्व के लोकप्रिय विधायक को अपने मध्य देख कर आम जनता की खुशी का ठिकाना नहीं है। शंकर ध्रुवा न केवल शहर की बड़ी सड़कों में बल्कि गलियों और फुटपाथों में भी ग़रीबों की बस्तियों में भी जाकर सबका हाल-चाल पूछते हुए जनसंपर्क कर रहे हैं, यहां तक कि सड़क के किनारे बैठकर छोटी-छोटी दुकान (पसरा) लगाने वाले लोगों से भी शंकर ध्रुवा हाथ मिलाकर कांग्रेस का साथ देने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस मेहनत और उत्साह को देखते हुए हवा का रुख कांग्रेस की तरफ और भी ज्यादा हो चला है और शंकर ध्रुवा जी का ‘हाथ’ मज़बूत होता जा रहा है…..शंकर ध्रुवा की सरलता और सहजता देखकर कांकेरवासी उनकी जमकर प्रशंसा कर रहें हैं ।

