छोटे परदे से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुवात करनें वाली कांकेर शहर की सौम्या ब्यौहार के पास म्यूजिक एल्बम एवं फिल्मों की कमी नहीं,,,,,शीघ्र ही बड़े परदे पर नजर आएंगी उनकी फिल्म,,,,,

छोटे परदे से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुवात करनें वाली कांकेर शहर की सौम्या ब्यौहार के पास म्यूजिक एल्बम एवं फिल्मों की कमी नहीं,,,,शीघ्र ही बड़े परदे पर नजर आएंगी उनकी फिल्म,,,,,
◾सौम्या ब्यौहार कक्षा 12वीं सेंन्टमाइकल स्कूल कांकेर से पास की है।
◾सौम्या ब्यौहार ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से कथक एवं थियेटर से बैचलर्स किया है,,,,,
◾सौम्या ब्यौहार के पिता श्री आर,बी, ब्यौहार जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर पदस्थ हैं एवं, श्रीमती संध्या ब्यौहार आर,ई,एस, कांकेर में पदस्थ होकर कार्यरत हैं।
◾बस्तर बन्धु◾


कांकेर – कांकेर की सौम्या ब्यौहार, जिसने मुंबई में टीवी के छोटे परदे से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की और देखते देखते ही बहुत जल्द ही कम उम्र में उन्हें बडे़ बैनर की फिल्म में काम करने का अवसर मिल गया है,,,,उनकी आनेवाली फिल्म ” डार्लिंग प्यार झुकता नहीं पार्ट 2 ” छत्तीसगढ़ी मूवी है,जो 1 नवंबर 2024 को बडे़ परदे पर रिलीज हो रही है। उस फिल्म में सौम्या ब्यौहार ने नेगेटिव लीड(किरदार ) की मुख्य भूमिका निभाई है जिसमें अभिनेता अमलेश के साथ दिखाई देंगी।
सौम्या ब्यौहार ने अपनी उपल्ब्धि का श्रेय माता श्रीमती संध्या ब्यौहार एवं पिता श्री आर,बी, ब्यौहार को दिया है तथा हर परिस्थिति में एक भाई,एक बहन,एक दोस्त की तरह हौसला बढ़ाने का श्रेय उन्होंने अपनी बहन श्रुति ब्यौहार को दिया है, साथ ही साथ उन्होंने अपने आदर्श नगर कॉलोनी के समस्त स्नेहीजनों एवं अपने चाहने वालों के प्रति भी आभार व्यक्त किया हैं,,,,,जिन्होंने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए अपना स्नेह दिया और प्रोत्साहित किया हैं ।
