नहीं रहें कांकेर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ व्यवसायी हाजी गुलाम मोहम्मद नूरी,,,,,
स्वर्गीय मोहम्मद भाई विगत 50 वर्षों से कांकेर शहर में किराना व्यवसाय कर रहे थे, अत्यंत हँसमुख, मिलनसार तथा गरीबों के मददगार थे। उनके आकस्मिक निधन से सारा शहर शोकसंतप्त है,,,,,

नहीं रहें कांकेर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ व्यवसायी हाजी गुलाम मोहम्मद नूरी,,,,,

स्वर्गीय मोहम्मद भाई विगत 50 वर्षों से कांकेर शहर में किराना व्यवसाय कर रहे थे, अत्यंत हँसमुख, मिलनसार तथा गरीबों के मददगार थे। उनके आकस्मिक निधन से सारा शहर शोकसंतप्त है,,,,,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
◾बस्तर बन्धु◾
काँकेर के बहुत ही शांत, सरल एवं मृदुभाषी, मिलनसार सबके मददगार व्यक्तित्व के धनी रहें,,,, बहुत संघर्षों के बाद व्यापार के क्षेत्र में ऊंचाई प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठित वरिष्ठ व्यवसायी आदरणीय हाजी गुलाम मोहम्मद नूरी ( मोहम्मद भाई किराना वाले ) का दुखद निधन आज सुबह हो गया है,,,,,,जिनकी अंतिम यात्रा आज संध्या 6:30 बजे मग़रिब की नमाज़ के बाद अन्नपूर्णापारा क़ब्रिस्तान के लिए रवाना होगी,,,,कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा हाजी मोहम्मद भाई को व्यवसाय के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका हैं,,,,,कल रात्रि उनकी तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद सुबह उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन दुर्भाग्य वश सुबह उनके इंतकाल की खबर आ गई जिससे कांकेर शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई उनके अनेक मित्रों ने दुखद समाचार सुनते ही ईद उल फितर का त्यौहार नहीं मनाते हुए उन की आत्मा की शांति हेतु अपने अपने धर्म के अनुसार प्रार्थना की। स्वर्गीय मोहम्मद भाई विगत 50 वर्षों से कांकेर शहर में किराना व्यवसाय कर रहे थे, अत्यंत हँसमुख, मिलनसार तथा गरीबों के मददगार थे। उनके आकस्मिक निधन से सारा शहर शोकसंतप्त है।
उनकी अंतिम यात्रा आज संध्या 6:30 बजे मग़रिब की नमाज़ के बाद अन्नपूर्णापारा क़ब्रिस्तान के लिए रवाना होगी।
