कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन घोषित की अपनी पहली सूची… कांकेर से शंकर ध्रुवा,भानुप्रतापुर से सावित्री मंडावी एवं अंतागढ़ से रूपसिंह पोटाई होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
कांकेर जिले के तीनों विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जबरदस्त उत्साह...

- कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन घोषित की अपनी पहली सूची… कांकेर से शंकर ध्रुवा,भानुप्रतापुर से श्रीमती सावित्री मंडावी एवं अंतागढ़ से रूपसिंह पोटाई होंगे कांग्रेस प्रत्याशी….
◾कांग्रेस पार्टी ने इस बार रखा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल…..
( अनूप शर्मा )
( बस्तर बन्धु )


कांकेर – अन्ततःकांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश अन्य विधासभा सीटों के प्रत्याशी तय करनें के साथ साथ कांकेर जिले के भी तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए…..जिनमे सबसे अधिक किसी सीट के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार हो रहा था तो वह कांकेर विधानसभा का सीट हैं जिसमें कांग्रेस हाई कमान ने बहुत ही सहज,सरल और मिलनसार प्रत्याशी शंकर ध्रुवा को मैदान में उतारा हैं…..भानूप्रतापुर से श्रीमती सावित्री मंडावी को एवं अंत से रूपसिंह पोटाई को मैदान में उतारा हैं…..शंकर ध्रुवा इससे पहले 2013 में चुनाव जीते थे….लेकिन पिछली बार इनकी टिकिट काट दी गई थी….शंकर ध्रुवा अकेले इसे विधायक थे जिनकी टिकिट सीटिंग MLA होने के बाद भी टिकट काट दी गाय थी लेकिन इसके बाद भी वे हताश ,निराश नहीं हुए पार्टी के सभी कार्यों में वे हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते आए…. साथ ही साथ आम जनता के दुख,सुख में भी हमेशा खड़े होते रहें…..शंकर ध्रुवा का पिछले चुनाव में टिकिट काटने से आम जनता बहुत निराश हुई थी लेकिन इस बार पांच साल बाद वे पुनः चुनावी मैदान में हैं…..ध्रुवा परिवार का आदिवासी समाज में अलग पैठ….साथ ही साथ शंकर ध्रुवा कार्यकाल भी बहुत साफ,सुथरा और बेदाग रहा हैं और इसके अलावा इस बार उन्हें पिछली बार टिकिट कटने के कारण सहानुभूति वोट भी बड़ी संख्या में अवश्य मिलेंगे….कुल मिलाकर शंकर ध्रुवा को टिकिट मिलने से कांग्रेस पार्टी में गजब का उत्साह देखा जा रहा हैं…..शंकर ध्रुवा को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ हैं……शंकर ध्रुवा के नाम की घोषणा होते ही उनकी जीत तय मानी जा रहीं हैं।
