बिहार चुनाव में भाजपा की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाईयां वितरित की गई,,,,,,,सांसद भोजराज नाग एवं विधायक आशाराम नेताम भी आतिशबाजी स्थल पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया,,,,
कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,भाजपा जिंदाबाद,अभी बिहार जीते हैं अब बंगाल जीतेंगे,बिहार अभी झांकी हैं बंगाल अभी बाकी हैं जैसे जोशीले नारे लगाये गये,,,,,

बिहार चुनाव में भाजपा की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाईयां वितरित की गई,,,,,,,
(बस्तर बन्धु)
कांकेर – बिहार चुनाव के परिणाम के आते ही भारतीय जनता पार्टी कांकेर शहर मंडल द्वारा बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं NDA की शानदार जीत की खुशियां कांकेर शहर के पुराने बस स्टैंड में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार आतिशबाजी करके एवं मिठाइयाँ वितरित कर मनाई गई,,,,,इस अवसर पर बिहार चुनाव का उत्साह आज भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के चेहरे पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा था,,,,सभी नेताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मुहँ मीठा कराया,,,,,एवं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,भाजपा जिंदाबाद,अभी बिहार जीते हैं अब बंगाल जीतेंगे,बिहार अभी झांकी हैं बंगाल अभी बाकी हैं जैसे जोशीले नारे लगाये गये l
कांकेर सांसद भोजराज नाग जी ने कहा बिहार की जीत प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के सभी प्रदेशों में कराए जा रहें विकास कार्यों की जीत हैं,,,,, उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव की ऐतिहासिक जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर आम जनता के गहरे विश्वास को साबित किया हैं l
विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA ने बिहार चुनाव में एक अद्भुत विजय प्राप्त की है। यह भारत के लोगों के दिल की आवाज है। बिहार के लोगों ने सुशासन और विकास के लिए अपना मत दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले वर्ष बिहार के सुनहरे वर्ष होंगे
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि बिहार की जीत नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की जीत हैं,,,,,, इस चुनाव ने देश के लोगों को बड़ा संदेश दिया है.,,,,,दुनिया झूठे वादे नहीं चाहती, दुनिया काम चाहती है.l
इस अवसर पर कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग जी,कांकेर विधायक आशाराम नेताम जी,भाजपा ज़िला अध्यक्ष महेश जैन जी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया जी के अलावा भाजपा जिला महामंत्री राजा पांडेय ,ज़िला महामंत्री जितेंद्र मरकाम,जिला उपाध्यक्ष राजा देवनानी,जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जिला कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी,पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हलधर साहु,पुर्व भाजपा जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल,शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक,जिला मंत्री उत्तम जैन,जिला प्रवक्ता राजीव लोचन सिंह,ज़िला प्रवक्ता दीपक खटवानी,पुर्व जनपद सदस्य ईश्वर कावड़े ,देवेन्द्र साहु,मंडल उपाध्यक्ष,तनुज ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा,मंडल कोषाध्यक्ष सपन श्रीवास्तव,मंडल मंत्री प्रदीप चंदौल,विजय लखवानी,युवा मोर्चा अध्यक्ष धनेद्र सिंह ठाकुर,युवा मोर्चा. महामंत्री पीयूष वलेेचा,जतीन अटभैया,प्रवेश चैहान,हर्शल ग़जबिए, पार्षद मंजू सारथी,पार्षद चित्ररेखा जैन,प्रशांत ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए l
