चौबे कॉलोनी के रहवासी सड़क में कार पार्क किए जानें को लेकर परेशान,,,,,,आक्रोशित कॉलोनीवासीयों ने कार्यवाही ना किए जाने पर प्रदर्शन किए जाने की दी धमकी,,,,,,,
राजकुमार काॅलेज के सामने जी ई रोड से महाराष्ट्र भवन मार्ग में खड़ी कर दी जाती हैं वाहनें ,,,,,,,,कॉलोनीवासी आक्रोशित,,,,,,,

चौबे कॉलोनी के रहवासी सड़क में कार पार्क किए जानें को लेकर परेशान,,,आक्रोशित कॉलोनीवासीयों ने कार्यवाही ना किए जाने पर प्रदर्शन किए जाने की दी धमकी,,,,,,,
◾बस्तर बन्धु◾
रायपुर – रायपुर राजधानी के सबसे पॉश कॉलोनी के रूप में जाने जाने वाला चौबे कॉलोनी के रहवासीयों को कुछ महीनो से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,,,,यह मार्ग रायपुर राजधानी के राजकुमार काॅलेज के सामने जी ई रोड से महाराष्ट्र भवन मार्ग का है जहां एक ओर टायर की दुकान व दूसरी ओर एक निजी केमिकल का कार्यालय है और उनके विज़िटर वहाँ कार पार्क कर देते हैं, जिससे आने जाने वाले राहगीरों तथा वाहन चालकों को आयदिन बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।


उक्त क्षेत्र के रहवासियों का कहना हैं की कई बार इसकी शिकायत मौखिक तौर पर की चुकी है लेकिन कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन दिया जाता हैं, उक्त दिशा में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं यदि रायपुर यातयात के अधिकारियों द्वारा शिकायत का निवारण नहीं किया जाता हैं तो मजबूर होकर कॉलोनी वासियों प्रदर्शन करनें हेतु बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जवाबदारी रायपुर यातायात विभाग की होगी।
