Home

जोगी गुफा स्थित मंदिर के पुजारी श्री सीताराम वैष्णव जी से हुई भेंट,,,,,,मंदिर की समस्याओं के बारे में दी जानकारी,,,,,,

पुजारी ने बताया पीने का पानी का ना होना सबसे सबसे बड़ी समस्या,,,,

 

गुफा स्थित मंदिर के पुजारी श्री सीताराम वैष्णव जी से हुई भेंट,मंदिर की समस्याओं के बारे में दी जानकारी,,,,

▪️अनूप शर्मा▪️

कांकेर (बस्तर बन्धु )- कांकेर नगर का ऐतिहासिक जोगी गुफा के पास हनुमान जी का मंदिर स्थित हैं जहाँ मंदिर के पुजारी श्री सीताराम वैष्णव जी अपने सहयोगी के साथ निवास करतें हैं,,,,,मंदिर में प्रतिदिन सुबह शाम विधि विधान से पूजा पाठ तथा आरती पंडित जी के द्वारा की जाती हैं,,,,,पंडित जी के द्वारा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाता हैं एवं बाहर से आने वाले शैलानियो को मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी भी देते हैं,,,,,,पंडित जी ने मुझे फोन करके कहां की शर्मा जी कृपया आप समय निकाल कर मंदिर आए आपसे चर्चा करनी हैं,,,,,बजरंगबली जी की कृपा से मैं मंदिर पहुंचा और संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया,,,,,तत्तपश्चात्य पंडित श्री सीताराम वैष्णव जी से चर्चा कर मंदिर परिसर और वहां की समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया,,,,उन्होंने कहां की मंदिर की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की हैं,मंदिर आने जाने हेतु पगडंडी एवं वहां स्थित तालाब सौंदर्यीकरण प्रमुख मांग हैं,,,उन्होंने कहां की बरसात और ठंड में मंदिर के निकट स्थित तालाब के पानी से हमारा काम चल जाता हैं लेकिन गर्मी में बड़ी समस्या हो जाती हैं,,,,उन्हें पहाड़ के नीचे किराये में रहना पड़ता हैं,,,,पीने का पानी नहीं होने श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना होता है,,,,उनके द्वारा इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से मिलकर पानी की समस्या दूर करने हेतु कई बार निवेदन किया गया लेकिन आज तक उनकी समस्या दूर नहीं हो पाई,,,,,जिस पर मैंने उन्हें उनकी बातों को जनप्रतिनिधियों तक, ज़िला प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया हैं,,,,,,,जाते जाते उन्होंने हमारे पूज्य पिताजी स्व. पवन कुमार शर्मा जी को स्मरण करते हुए बताया की कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले पिताजी के जन्मदिवस के दिन उन्होंने परिवार एवं साई समिति के सदस्यों के साथ यहां आये थे और भगवान श्री सत्य साई बाबा जी का भजन एवं लंगर भी किए थे इस अवसर पर कांकेर के प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष रहें स्व.पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा जी भी आपके पिताजी के साथ आए थे,,,,,उन्होंने बताया कि विष्णु महाराज जी के द्वारा यहां बिजली नहीं होने की समस्या के बारे में बताया जिस पर पिताजी के द्वारा तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष रहें स्व.रवि श्रीवास्तव जी को बोलकर लाईट की व्यवस्था कराए थे,,,,,चर्चा के दौरान उन्होंने मुझे लाल चाय भी पीलाई,,,,,ठंडी में चारो ओर हरियाली के बीच बैठकर चाय पीने का आनन्द ही कुछ और था l हम भोलेनाथ जी एवं बजरंगबली से प्रार्थना करते हैं कि पंडित जी की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाए l

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button