सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर कांकेर जिला प्रशासन द्वारा “यूनिटी मार्च” आयोजित किया गया,,,,,,,
सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहें,,,,,,,

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर कांकेर जिला प्रशासन द्वारा “यूनिटी मार्च” आयोजित किया गया,,,,,,,,
(बस्तर बन्धु)
–
कांकेर – देश में चल रहें अमृत काल में हमारा देश कई मह्त्वपूर्ण अवसरों को एक उत्सव के रूप में मना रहा हैं,,,,इसी कड़ी में पूरा भारत हमारे देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती को भी एक उत्सव के रूप में मना रहा हैं,,,,जिसे लेकर देशभर में लगातार कुछ ना कुछ आयोजन आयोजित किए गए एवं लगातार कार्यक्रम आयोजित किए भी जा रहें हैं,,,,,आज कांकेर नगर में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी 150वीं जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन द्वारा यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,,,,,जिसका उद्देश्य देशभक्ति, एकता और अखंडता के संदेश को फैलाना है, जिसे “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के आदर्श वाक्य से जोड़ा जाता है। यह दौड़ राष्ट्रीय और राजनीतिक एकता में सरदार पटेल जी के योगदान को सम्मानित करती है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हाई स्कूल के मैदान से किया गया एवं समापन शासकीय नरहर देव हाई स्कूल में किया गया l
कार्यक्रम का आयोजन माननीय सांसद भोजराज नाग जी व कांकेर विधायक माननीय आशाराम नेताम जी ,मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय भरत मटियारा जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय महेश जैन जी ,कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर जी, ज़िला पंचायत CEO हरेश मंडावी जी के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया,,,,,इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा ज़िला महामंत्री जितेंद्र मरकाम जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा देवनानी जी,ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद जैन जी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी जी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक जी,कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अनूप शर्मा जी,भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष संजय सिन्हा जी विशेष रूप से उपस्थित रहें,,,,,कार्यक्रम को सफल बनाने में कांकेर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा l
“यूनिटी मार्च” कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और मजबूत करने, भारत को एकजुट करने में उनकी भूमिका के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सम्मान व्यक्त करना। एकता की भावना को फैलाना: युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना जगाना।सामाजिक सौहार्द: जातिवाद या अन्य भेदभाव के आधार पर समाज को बांटने वाली ताकतों का विरोध करना और सामाजिक एकता को मजबूत करनें के उद्देश से आयोजित किया गया।
